Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब में Red Alert घोषित, ब्यास में आ गई बाढ़! बिगड़ रहे हालात…

27

पंजाब सहित पड़ोसी  राज्यों में जहां इस समय भारी बारिश हो रही है, वहीं हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बादल फटने की घटनाओं के चलते तबाही मच गई है। इसके कारण ब्यास नदी में बाढ़ आ गई है और हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। भारतीय मौसम विभाग ने ताज़ा हालात को देखते हुए रेड अलर्ट जारी किया है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी दी है।

मौसम विभाग पहले ही हिमाचल के कई जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी कर चुका था और विभाग की भविष्यवाणी के मुताबिक वहां लगातार भारी बारिश हो रही है। इस बीच मंडी समेत कई इलाकों में बादल फटने की घटनाओं ने स्थिति और भी गंभीर कर दी है। कई जगहों पर भूस्खलन भी हुआ है। नदियों का जलस्तर बढ़ने के कारण बाढ़ का अलर्ट भी जारी किया गया है।

मानसून बना भारी तबाही का कारण
राज्य आपातकालीन संचालन केंद्र (State Emergency Operation Centre) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, हिमाचल में 20 जून को मानसून शुरू होने से लेकर 29 जून की शाम तक कुल 39 लोगों की मौत हो चुकी है। 4 लोग लापता हैं, 81 लोग घायल हुए हैं इन आंकड़ों में सांप के काटने, डूबने, सड़क हादसे और पानी में बहने जैसी घटनाएं शामिल हैं। मानसून के कारण सीधे तौर पर 20 लोगों की मौत हुई है, जबकि 19 लोगों की मौत अन्य दुर्घटनाओं में हुई है। 20 से 29 जून के बीच भारी बारिश के कारण राज्य में कुल 7540.09 लाख रुपए का नुकसान हो चुका है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.