Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
मनेंद्रगढ़ में मिनी राजस्थान! चंग की थाप पर फाग गीतों ने बांधा समां, देखें होली महोत्सव की तस्वीरें सतना में 'पिज्जा' खाते ही होने लगी उल्टी! वेज मंगाया था और मिला नॉनवेज, आउटलेट को भरना होगा 8 लाख का... ईरान-इजराइल युद्ध का असर: छुट्टी मनाने दुबई गए 4 परिवार वहां फंसे, अब नहीं हो पा रहा कोई संपर्क! 'कुछ लोग जीवन जीते हैं, कुछ उसे देखते हैं...' पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने किस पर कसा यह तंज? खामनेई की हत्या पर भड़की कांग्रेस: 'बाहरी शक्ति को सत्ता बदलने का अधिकार नहीं', खरगे का कड़ा रुख बहराइच में कलयुगी बेटे का खौफनाक तांडव: आधी रात को मां-बाप समेत 4 को काट डाला, वजह जानकर कांप जाएगी ... जीजा ने बीवी को मारकर नाले में फेंका, साले ने ऐसे खोला राज! कानपुर से सामने आई दिल दहला देने वाली घट... श्मशान घाट पर हाई वोल्टेज ड्रामा: चिता जलने से ठीक पहले क्यों पहुंची पुलिस? विवाहिता की मौत का खुला ... संजू सैमसन के 97 रन और गौतम गंभीर का वो पुराना बयान! जानें क्या थी वो भविष्यवाणी जो आज सच हो गई Shakira India Concert: शकीरा को लाइव देखने के लिए ढीली करनी होगी जेब! एक टिकट की कीमत 32 हजार से भी ...

हमें न्याय दिला दो… अंबेडकरनगर में BJP सांसद के पैरों पर गिरीं महिला जिलाध्यक्ष

7

आपातकाल की 50 वीं बरसी पर भारतीय जनता पार्टी इसे संविधान हत्या दिवस के तौर मनाया. यही कारण कि बूथ लेवल पर भी कार्यक्रम आयोजित किए गए. उत्तर प्रदेश के अंबेडकरनगर में कार्यक्रम के दौरान कुछ ऐसा देखने को मिला, जिससे हर कोई हैरान रह गया. यहां बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह राज्यसभा सांसद बृजलाल के सामने फूटफूटकर रो पड़ीं और पैरों में गिर गईं. उन्होंने गुहार लगाते हुए कहा भैया मुझे न्याय दिला दो.

बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष रिंकल सिंह ने पुलिस पर आरोपियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया है. सीओ भीटी और महरुआ थाने की पुलिस पर प्रताड़ित करने की बात कही है. इसी मामले में जब उन्हें न्याय नहीं मिला तो उन्होंने भरे कार्यक्रम में सांसद बृजलाल से गुहार लगाई.

सांसद के आश्वासन के बाद हुई रिंकल शांत

राज्यसभा सांसद बृजलाल की मौजूदगी में बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह मंच पर फफक कर रो पड़ी. उन्होंने मंच पर राज्यसभा सदस्य के पास पहुंचकर हाथ जोड़कर न्याय की मांग की. इस दौरान वे सांसद के पैरों में गिर गईं. इसके बाद वह बाहर सांसद के वाहन के सामने बैठ गई. कार्रवाई का आश्वासन देकर सांसद ने उन्हें शांत कराया.

हालांकि उस समय ये सब हो रहा था, इसी दौरान वहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने न्याय दिलाने की बात कही. तो वहीं कुछ लोगों ने कहा कि जब अध्यक्ष को ही न्याय नहीं मिल रहा तो आम जनता का क्या होगा?

क्या है पूरा मामला?

महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकल सिंह का गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था. रिंकल अपने पैतृक गांव के एक तालाब पर हो रहे अवैध कब्जे का विरोध कर रही थी. रिंकल का आरोप है कि इससे नाराज आरोपियों ने उनसे गाली-गलौज की और पिस्टल निकालकर जाने से मारने की धमकी दी. उनको और पति संजय सिंह को लात-घूंसे मारे. उन्होंने पति के साथ पहुंचकर महरुआ थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया.

बीजेपी की महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष के मुताबिक अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है. इससे नाराज रिंकल सिंह समर्थकों के साथ मंगलवार को महरुआ थाने में धरने पर बैठ गई थीं. उन्होंने पुलिस पर बीजेपी जिलाध्यक्ष से मिले होने के आरोप लगाए थे.

सांसद की गाड़ी सामने बैठी अध्यक्ष

कार्यक्रम समाप्त होने के बाद पीड़ित महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष राज्य सभा सांसद के वाहन के सामने आकर बैठ गई. इस दौरान सांसद ने उन्हें कार्रवाई का भरोसा दिया. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस उन्हें बेवजह परेशान कर रही है. इसके साथ ही पहले मारपीट भी कर चुकी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.