Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

इमान बेच रहे कर्मचारियों पर शिकंजा, झज्जर से दो पटवारियों समेत 3 को ACB ने पकड़ा

23

रोहतक: उच्च न्यायालय के आदेश को दरकिनार पात्र किसान की जगह दूसरे को मुआवजे का भुगतान करने के दो आरोपी पटवारी कुलवंत और सोनू के साथ एक अन्य आरोपी व्यक्ति को एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की रोहतक टीम ने गिरफ्तार किया है। वीरवार को इन्हें झज्जर की अदालत में पेश किया जाएगा। यह 1.8 करोड़ रुपये से जुड़ा मामला था और आरोपियों ने पीड़ित किसानों से मोटी रकम रिश्वत में मांगी थी।

एसीबी की रोहतक यूनिट के डीएसपी सोमवीर सिंह ने बताया कि झज्जर के कसार गांव की जमीन 2003 में एचएसआईआईडीसी ने अधिग्रहण की थी। एचएसआईआईडीसी की मुआवजा नीति के विरोध में किसान पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट चले गए थे। अदालत ने किसानों के पक्ष में फैसला सुनाते हुए बढ़े हुए मुआवजा देने का आदेश दिया था। कसार गांव में एक किसान ने शिकायत दी थी कि मुआवजे का भुगतान करने के बदले पटवारी सोनू और कुलवंत ने रिश्वत में मोटी रकम मांगी। रिश्वत न देने पर 1.8 करोड़ रुपये अपात्र गुरुग्राम के पुखरपुर गांव निवासी सुनील के खाते में ट्रांसफर कर दिए। एसीबी ने सोनू, कुलवंत और सुनील को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.