Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
नेपाल के भोटे कोसी क्षेत्र में आई विनाशकारी बाढ़: भारत ने तेज किया व्यापक राहत और बचाव अभियान युवाओं को साधने के लिए BJP का मेगा प्लान: 45 युवा नेताओं संग नितिन नबीन की बैठक, हर्ष सांघवी और ओपी ... गोपालगंज के सवनही जगदीश में सेप्टिक टैंक बना काल; 4 मजदूरों की मौत, परिजनों को ₹4-4 लाख मुआवजे का ऐल... 'मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान संविधान का अपमान'; जितेंद्र आव्हाड का बड़ा बयान, शुद्धिकरण करने वालों पर... सतना और चित्रकूट में बाढ़ का भयानक मंजर: मंदाकिनी नदी 30 फीट उफान पर, रामघाट का पुल बहा सरगुजा-जशपुर की खराब सड़कों पर एक्शन में सरकार; डिप्टी सीएम ने दिए मरम्मत के निर्देश, इन प्रमुख मार्... धमतरी में दोस्त की हत्या के मामले में आरोपी को उम्रकैद: हेलमेट से सिर पर वार कर उतारा था मौत के घाट बीजापुर में सुरक्षाबलों की बड़ी कार्रवाई: पेगड़ापल्ली जंगल से भारी नक्सल डंप और विस्फोटक बरामद सुकमा: पोलमपल्ली पोटाकेबिन में 47 छात्राओं की बिगड़ी तबीयत; दूषित भोजन-पानी की आशंका, अस्पताल में मच... बुंदेली, मालवी और निमाड़ी क्रिएटर्स के जरिए युवाओं तक पहुंचेगी सरकार की योजनाएं; MP बीजेपी का 2028 क...

अब रेल टिकट के लिए नहीं लगना पड़ेगा लंबी लाइनों मे, सफर होगा आसान… रेलवे ने लिया ये बड़ा फैसला

27

अंबाला: उत्तर रेलवे ने अंबाला मंडल के 32 रेलवे स्टेशनों के बाहर जनसाधारण टिकट बुकिंग सेवक (जेटीबीएस) की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा अंबाला मंडल के सभी प्रमुख रेलवे स्टेशनों के आसपास मिलेगी। जेटीबीएस के लिए विभागीय अधिकारी मौके का निरीक्षण करेंगे। जेटीबीएस सुविधा के तहत संबंधित व्यक्ति को कंप्यूटर सहित प्रिंटर रखना होगा।

वहीं, खाली टिकटों की सुविधा रेलवे की ओर से प्रदान की जाएगी। प्रत्येक टिकट के लिए संबंधित को रेलवे दो रुपये का राजस्व देगा। यह सुविधा सिर्फ जरनल टिकट यात्रियों के लिए होगी। इस दौरान आरक्षित टिकट बुकिंग का अधिकार जेटीबीएस संचालक को नहीं होगा। अंबाला मंडल ने इस संबंध में लिखित निर्देश जारी कर दिए हैं।

इसकी जानकारी मंडल रेल कार्यालय सहित रेलवे की वेबसाइट से भी ली जा सकती है। मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र पर आठ काउंटर हैं। अंबाला रेल मंडल के अधीन छावनी रेलवे स्टेशन के बाहर जेटीबीएस खोला जाएगा। इसी प्रकार चंडीगढ़, सहारनपुर, यमुनानगर जगाधरी, राजपुरा, सरहिंद, कालका, पटियाला, बठिंडा, ऊना हिमाचल, अबोहर, बराड़ा, अंबाला सिटी, धुरी, बरनाला, गीदड़बाहा, जगाधरी वर्कशॉप, मंडी गोबिंदगढ़, चंडीमंदिर, शिमला, कुराली, रोपड, नंगलडैम, लंबी लाइनों से मिलेगा छुटकारा

मौजूदा समय में अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र पर आठ काउंटर हैं। इनमें से चार काउंटर ही खुले रहते हैं। भीड़भाड़ के दौरान यहां यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है और सामान चोरी होने का भी डर बना रहता है। लेकिन जेटीबीएस के खुलने से जनरल टिकट यात्रियों को काफी राहत मिलेगी। उन्हें टिकट लेने के लिए अनारक्षित टिकट केंद्र पर लंबी लाइनों में लगने की जरूरत नहीं होगी। जेटीबीएस पर उन्हें अविलंब टिकट मिल जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.