Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

छतरपुर में अर्धनग्न हालत में मिला युवती का शव, दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की आशंका

42

छतरपुर के लवकुशनगर पुलिस अनुविभाग अंतर्गत गोयरा थाना के कस्बा में स्थित पहाड़ी में एक युवती की अर्धनग्र अवस्था में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। दो दिन पहले घर से निकली युवती लापता हो गई थी। मंगलवार सुबह उसकी लाश पहाड़ी से बरामद हुई। प्रथम दृष्टया सामूहिक दुराचार करने के बाद उसकी गला दबाकर हत्या किए जाने के संकेत मिले हैं। हालांकि पुलिस ने हत्याकांड से जल्द पर्दा उठाने की बात कही है। युवती का पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार को सौंप दिया गया। पुलिस अधीक्षक अगम जैन, एफएसएल टीम सहित अन्य पुलिस अधिकारीगण गोयरा पहुंचे और घटना स्थल का बारीकी से परीक्षण किया।

गोयरा कस्बा में रहने वाली युवती पांच बहनों में तीसरे नंबर की थी। 6 मई को रात में शौच जाने की बात कहकर घर से निकली थी। काफी देर बाद जब वह वापस नहीं लौटी तब परिवार के सदस्य उसकी तलाश में जुट गए। रात में तलाश के बाद भी उसका पता नहीं लगा ऐसी स्थिति में परिवार के सदस्य सुबह का इंतजार करने लगे। सुबह किसी ने बताया कि उनकी लड़की का शव पहाड़ी में पड़ा है।

एएसपी विक्रम सिंह ने बताया कि पुलिस को युवती का शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर जाकर शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और दुष्कर्म तथा हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। सूत्र बताते हैं कि घटना स्थल के पास युवती का मोबाइल मिला है। पुलिस विभिन्न पहलुओं से इस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही हत्याकाण्ड का खुलासा होगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.