Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

बिहार में NDA का चौंकाने वाला दाँव! इस सीट पर निर्दलीय उम्मीदवार को समर्थन, आखिर क्यों लिया यह बड़ा फैसला?

9

बिहार में NDA नेताओं ने सारण जिले के मरहौरा विधानसभा सीट पर एक निर्दलीय विधायक को समर्थन देने का वादा किया. इस सीट पर NDA गठबंधन का अपना उम्मीदवार नहीं है. LJP(RV) की उम्मीदवार सीमा सिंह ने इस सीट पर अपना नामांकन दाखिल किया था, लेकिन किसी टेक्निकल कारण से रद्द कर दिया गया.

मीडिया से बात करते हुए LJP (RV) पार्टी के प्रमुख व्हिप अरुण भारती ने कहा, “हमारे उम्मीदवार का नॉमिनेशन खारिज होने के बाद, हमने एक किसान के बेटे अंकित कुमार को चुना है, जो अति पिछड़े वर्ग (EBC) से हैं, और हम उन्हें पूरा समर्थन देंगे.”

इंडिया गठबंधन पर साधा निशाना

JDU प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा कि यह बहुत मायने रखता है कि हम INDIA ब्लॉक के खिलाफ एक EBC उम्मीदवार का समर्थन कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन को सिर्फ टाइटल चुराना आता है. बता दें कि वह स्पष्ट रूप से RJD नेताओं द्वारा ‘जन नायक’ टाइटल के इस्तेमाल का जिक्र कर रहे थे, जबकि यह उपाधि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और अति पिछड़े वर्ग के प्रसिद्ध नेता कर्पूरी ठाकुर को दी जाती है. कुमार ने कहा कि NDA जन नायक कर्पूरी ठाकुर के सिद्धांतों पर काम करता है. उन्होंने कहा कि यह नरेंद्र मोदी ने ही कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिया था.

वंशवादी राजनीति हो जाएगी खत्म

BJP के राष्ट्रीय सचिव रितुराज सिन्हा ने कहा कि हमने मरहौरा में बिना किसी राजनीतिक बैकग्राउंड वाले एक अति पिछड़े वर्ग के उम्मीदवार को समर्थन देने का वादा किया है. उन्होंने कहा कि इस सीट पर एक ही परिवार के उम्मीदवार पांच बार से चुनाव जीतते आ रहे हैं. सिन्हा ने कहा, “इस बार, जब बिहार में NDA की सरकार बनेगी, मरहौरा में वंशवादी राजनीति का कवच तोड़ दिया जाएगा.

दरअसल, रितुराज सिन्हा राय परिवार का जिक्र कर रहे थे, जिसके सदस्य काफी समय से बिहार के सारण जिले की मरहौरा सीट कई सालों तक कब्जा किए हुए हैं. इस सीट पर मौजूदा विधायक RJD के जीतेंद्र कुमार राय हैं. रितुराज ने आगे कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं, लोगों को पता चल रहा है कि नरेंद्र मोदी और नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार बिहार में विकास कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.