Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

नर्मदा नदी में डूबने से भाई-बहन की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस…

33

नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले में भाई – बहन नर्मदा नदी में डूब गए। आपको बता दें कि नदी में डूबने से भाई बहन की दर्दनाक मौत हो गई है। तीन बच्चों को मौके पर मौजूद लोगों ने बचा लिया। घटना सांई खेड़ा में सोकलपुर घाट की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हर्षित और हर्षिता अपने परिवार के साथ वैशाख महीने की अमावस्या को नर्मदा नदी के सोकलपुर घाट में नहाने के लिए गए थे। नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी की तरफ चले गए।

इसके बाद बहन और भाई की पानी में डूबने से मौत हो गई है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए गाडरवारा सिविल अस्पताल भेज दिया है। अभी पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं इस घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। इस मामले में साईं खेड़ा पुलिस का कहना है कि परिजन नहाने के बाद खाना खा रहे थे। इसी दौरान बच्चे गहरे पानी की तरफ चले गए फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.