Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Himachal Crime: 'बेरोजगार, ऊपर से बीवी की कमाई...', ताने से भड़के पति ने पत्नी का गला रेता, फिर की ख... Supreme Court on Disability Pension: 'रोज 10 बीड़ी पीने से आया स्ट्रोक', पूर्व सैनिक की याचिका खारिज Punjabi Wedding Viral Video: क्या शादी में सच में उड़ाए 8 करोड़? जानिए नोटों की बारिश का सच Delhi Crime: 'पापा मुझे बचा लो...', बेटे की गुहार सुनकर दौड़े पिता को हमलावरों ने मारी गोली, मौत Shivpal Yadav on Brajesh Pathak: चोटी विवाद पर शिवपाल का डिप्टी सीएम पर वार, बोले- पाप तो आपको भी लग... Vaishno Devi Ropeway Protest: कटरा में भारी बवाल, बाजार बंद और होटलों के बाहर लगे विरोध के पोस्टर India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्...

सोनम की सहेलियां या दोस्त… किसने दिया राजा रघुवंशी हत्याकांड में साथ, पुलिस ने निकाली लिस्ट

9

इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब पुलिस को शक है कि आरोपी पत्नी सोनम की सहेलियां या दोस्त भी इस पूरे केस में मिले हो सकते हैं. केस की जांच के लिए गठित एसआइटी के तीन अधिकारियों की टीम इंदौर में हैं. केस में अब सोनम रघुवंशी की सहेलियां भी फंसती दिख रहीं हैं. पुलिस उसके परिचितों, सहेलियों पर शिकंजा कसने की तैयारी रही है. जांच से जुड़े अधिका​रियों का मानना है कि पति की जघन्य हत्या जैसा प्लान बनाने में उसकी कोई न कोई फ्रेंड जरूर मददगार रही होगी. कुछ सहेलियों, दोस्तों के संबंध में पुलिस की पड़ताल पूरी भी हो चुकी है.

दूसरी तरफ बुधवार को पुलिस की टीम को खासी सफलताएं मिलीं. एक नाले में सोनम रघुवंशी का लैपटॉप सुरक्षित मिला जिससे कई सुराग लग सकते हैं. पुलिस ने राजा रघुवंशी की हत्या के लिए खरीदी गई पिस्टल भी बरामद कर ली है. साक्ष्य नष्ट करने के आरोपी बिल्डिंग कॉन्ट्रैक्टर शिलोम जेम्स के घर के सामने खड़ी कार से पांच लाख की नकदी भी मिली है.

शिलांग पुलिस को सोनम के लैपटॉप के बारे में केस के आरोपी प्रापर्टी ब्रोकर शिलोम जेम्स ने बताया था. पुलिस ने बताया कि उसने लैपटॉप को खोलकर भी नहीं देखा था. सोनम के बैग व अन्य सामानों को नष्ट करने के लिए शिलोम इतना बेसब्र था कि उसने देख बिना ही लैपटॉप को नाले में फेंक दिया था.

सोनम रघुवंशी हीराबाग में रुकी थी

राजा की हत्या के बाद इंदौर आई सोनम, विशाल चौहान और राज कुशवाह के साथ हीराबाग में रुकी थी. जो जी-1 फ्लैट इन लोगों ने किराए से लिया था, वह शिलोम ने ही मुहैया कराया था. पुलिस की पूछताछ में उसने कहा कि मैं आरोपियों के यहां रुकने के हर सबूत मिटाना चाहता था. सोनम के लैपटॉप से मैं फंस सकता था क्योंकि यह डिजिटल एविडेंस था. इसलिए उसे बिना खोले ही नाले में फेंक दिया था।

सोनम की सहेलियां भी फंसी

पति की हत्या के जघन्य अपराध की आरोपी सोनम रघुवंशी की सहेलियां, परिचित भी इस केस में फंस रहे हैं। शिलांग पुलिस ने ऐसे कुछ लोगों के संबंध में जानकारी निकाल भी ली है. सोनम रघुवंशी के दोस्तों, सहेलियों की जानकारी निकाली गई है. अधिकारियों के अनुसार इतने बड़े और जघन्य हत्याकांड को अंजाम देना उसके अकेले के बूते की बात नहीं थी. सोनम ने पति की हत्या के संबंध में अपनी किसी ने किसी सहेली या फ्रेंड से चर्चा जरूर की होगी. पुलिस को उसी सहेली या दोस्त की तलाश है. जिन दोस्तों, सहेलियों, परिचितों की जानकारी निकलवाई गई है उनसे कभी भी पूछताछ की जा सकती है.

इससे पहले एक युवती अलका से सोनम रघुवंशी के नजदीकी संबंध होने की बात सामने आ चुकी है. दोनों की घनिष्ठ दोस्ती होने की बात पता चली थी हालांकि वह भी अभी तक सामने नहीं आई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.