Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

धूप, धूल भी नहीं रोक पाई ! आखिरकार रंग लाई मेहनत, 2 साल बाद मिला चमचमाता हीरा

21

पन्ना: पन्ना जिले में चोपड़ा स्थित एक निजी खदान में दो साल की अथक मेहनत के बाद एक महिला की किस्मत चमक उठी है। सावित्री सिसोदिया नामक इस महिला को अपनी खदान से 2 कैरेट 69 सेंट का एक चमचमाता हीरा मिला है। इस हीरे की अनुमानित कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है, जिससे महिला और उनके परिवार की जिंदगी बदल सकती है। जिसे महिला ने आज हीरा कार्यालय में जमा किया।

महिला ने बताया कि पिछले दो सालों से चोपड़ा की एक निजी खदान में हीरे की तलाश कर रही थी। कड़ी धूप, धूल और अथक परिश्रम के बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी। उनकी यह लगन और धैर्य आखिरकार रंग लाया और आज उन्हें यह बेशकीमती तोहफा प्रकृति से मिला है। हीरा पारखी ने हीरे का निरीक्षण कर उसे जमा कर लिया है, जिसे आगामी नीलामी में रखा जाएगा।

नीलामी से मिलने वाली राशि, शासकीय रॉयल्टी और टैक्स की कटौती के बाद महिला को सौंप दी जाएगी। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि पन्ना की धरती किस तरह से अपने भीतर बेशकीमती रत्नों को समेटे हुए है और कैसे यह मेहनती लोगों की किस्मत बदलने का दावा रखती है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.