Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बस्तर दशहरा 2026: 7 किमी बैलगाड़ी खींचकर दंतेश्वरी मंदिर लाई गई साल की लकड़ी, 12 अगस्त को निभाई जाएग... सावन के दूसरे सोमवार पर धमतरी से बलरामपुर तक गूंजे 'हर-हर महादेव', 36 वर्षों से जारी कांवड़ यात्रा म... सावन के दूसरे सोमवार पर बैकुंठपुर के प्रेमाशंकर महादेव मंदिर में उमड़े भक्त, जानें 105 साल पुरानी यह... छत्तीसगढ़ का बड़ा कदम: सीएम विष्णुदेव साय ने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दिए ₹5 करोड़, हिमंत बिस्वा सरम... पातड़ां पुलिस को नशा विरोधी मुहिम में बड़ी सफलता: नया बस स्टैंड के पास 1 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ... गुरदासपुर में मोटरसाइकिल चोरी का पर्दाफाश: बबरी बाईपास से चुराई बाइक के साथ आरोपी अमरजीत सिंह गिरफ्त... गुरदासपुर के वड़ैच पार्क जी.टी. रोड पर भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक की म... ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में भीषण सड़क हादसा, बटाला के 36 वर्षीय स्नेह पाल सिंह की दर्दनाक मौत गुरदासपुर: चाचा को बचाने गए युवक पर तेजधार हथियारों से हमला, इमरजेंसी के बाहर भी चली रंजिश; पुलिस जा... लुधियाना में 4 दिन में सुलझी चादर में लिपटे शव की गुत्थी: नशे में बहस के बाद ईंट से की थी ऋतिक की हत...

पीएम मोदी की अध्यक्षता में नीति आयोग की बैठक, नीतीश समेत ये CM नहीं हो रहे शामिल

33

देश की राजधानी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में भारत मंडपम में नीति आयोग की 10 वीं गवर्निंग काउंसिल की बैठक हो रही है. 10वीं बैठक की थी विकसित राज्य के लिए विकसित भारत @2047 रखी गयी है. इस बैठक के जरिए भारत को आने वाले 25 सालों में एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में केंद्र और राज्य सरकारों के साथ विचार-विमर्श किया जा रहा है. हालांकि इस बैठक से कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने दूरी बनाई है. बैठक में समयबद्ध लक्ष्यों वाले स्थानीय स्तर पर समावेशी दृष्टि दस्तावेज तैयार करने पर जोर दिया गया.

भारत मंडपम में होने वाली इस बैठक में जम्मू-कश्मीर के सीएम उमर अब्दुल्ला शामिल होने पहुंच चुके हैं. वहीं पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बैठक से दूरी बनाई है. सूत्रों की माने तो ममता ने पहले ही इस बैठक में शामिल न होने का फैसला ले लिया था. हालांकि शामिल न होने का कारण अब तक सामने नहीं आ पाया है.

ममता के अलावा कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया और केरल के मुख्यमंत्री विजयन भी बैठक में शामिल नहीं हुए हैं. इसके अलावा बीजेपी के सहयोगी और बिहार के सीएम नीतीश कुमार भी इस बैठक से नदारद हैं. नीतीश के शामिल न होने का कारण अब तक सामने नहीं आया है. यही कारण है कि बीजेपी के सहयोगी होने के बाद भी बैठक में शामिल न होने के कारण कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं.

इन राज्यों ने बनाई बैठक से दूरी

कुल मिलाकर 5 राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल नहीं हो रहे हैं, इनमें पुद्दुचेरी से एन॰ रंगास्वामी का नाम भी शामिल है. वहीं अगर राज्यों की बात की जाए तो बिहार, कर्नाटक, पुडुचेरी, केरल, पश्चिम बंगाल हैं. इन राज्यों के बैठक में शामिल न होने पर कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं. तो वहीं दूसरी तरफ अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक से पहले ही दिल्ली पहुंच चुके हैं.

नीति आयोग की ये बैठक हर साल आयोजित की जाती है. इसमें राज्यों के मुख्यमंत्री, केंद्र शासित प्रदेशों के उपराज्यपालों के साथ-साथ कई केंद्रीय मंत्री भी शामिल होते हैं. पिछले साल यह बैठक 27 जुलाई को हुई थी.

चंद्रबाबू नायडू ने रखा प्रस्ताव

नीति आयोग की बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु तीन उप-समूह बनाने का प्रस्ताव रखा. ये उप-समूह GDP वृद्धि, जनसंख्या प्रबंधन और AI आधारित शासन पर केंद्रित होंगे. नायडू ने केंद्र से PPP परियोजनाओं के लिए वित्तीय सहायता का भी अनुरोध किया. प्रधानमंत्री मोदी ने भी आंध्र प्रदेश के सुधारों की सराहना की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.