Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...

दिल्ली के बाद अब नोएडा में मिला कोरोना मरीज, ट्रेस की जा रही ट्रैवल हिस्ट्री

35

देश भर में कोरोना के मामले एक बार फिर तेजी से बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि लगातार बढ़ रहे मामले लोगों में चिंता का सबब बनते जा रहे हैं. दिल्ली-गाजियाबाद के बाद अब नोएडा में कोरोना की एंट्री हो चुकी है. गौतमबुद्ध नगर जिले में कोरोना का पहला मामला सामने आया है. नोएडा के सेक्टर 110 की 55 वर्षीय एक महिला में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है.

महिला को हल्के लक्षण थे और उसे होम आइसोलेशन में रखा गया है. उनके परिवार के सदस्यों के सैंपल भी जांच के लिए भेजे गए हैं. जिला प्रशासन ने कहा है कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है और टेस्टिंग की संख्या बढ़ाई जा रही है. शुरुआती जांच में मरीज में कोरोना के लक्षण मिले थे, जिसके बाद निजी अस्पताल की जांच रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है.

सीएमओ नरेंद्र कुमार ने बताया की जिला का पहला कोरोना का केस सामने आया है. मरीज को होम आइसोलेशन में रखा गया है. मरीज के अन्य परिवारजनों का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया. मरीज की ट्रैवल हिस्ट्री भी खंगाली जा रही है. सीएमओ बोले जिले अस्पताल के टेस्टिंग शुरू कर रहे हैं. इसके साथ ही सीएमओ ने आम जनता से अपील किया कि घबराने की जरूरत नहीं है. इससे पहले नोएडा से ही सटे गाजियाबाद में कोविड के 4 मरीज पाए गए थे.

अलर्ट मोड पर आया प्रशासन

कोरोना के मामले पिले कुछ दिनों से लगातार बढ़ रहे हैं. यही कारण है कि प्रशासन भी अलर्ट मोड पर आ चुका है. सभी अस्पतालों में कोरोना से संबंधित बेड और ऑक्सीजन के पर्याप्त स्टॉक के लिए कहा गया है. वहीं कोरोना से संबंधित एडवाइजरी भी जारी की जा रही है. जिला प्रशासन की तरफ से अपील गई है कि नागरिक सतर्क रहें, भीड़भाड़ से बचें और आवश्यकतानुसार मास्क व अन्य सुरक्षा उपायों का पूरी तरह से पालन करें.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.