Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

विराट-रोहित नहीं खेल पाएंगे अगला वर्ल्ड कप? सौरव गांगुली ने बताई सबसे बड़ी परेशानी

28

भारतीय टीम के अनुभवी खिलाड़ी रोहित शर्मा और विराट कोहली ने टेस्ट फॉर्मेट से संन्यास ले लिया है. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही पांच मैच की टेस्ट सीरीज से पहले ये फैसला लिया है. अब इन दोनों खिलाड़ियों को सिर्फ वनडे क्रिकेट में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए देखा जाएगा. ये दोनों खिलाड़ी वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम इंडिया में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. मगर पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि इन दोनों ही खिलाड़ियों के लिए वनडे वर्ल्ड कप 2027 की टीम इंडिया में अपनी जगह बनाए रखना इतना आसान नहीं होगा.

सौरव गांगुली ने रखा अपना पक्ष

PTI से बात करते हुए गांगुली ने कहा, ‘हम सबको समझना चाहिए. सबकी तरह खेल उनसे दूर हो जाएगा और वो भी खेल से दूर हो जाएंगे. एक साल में 15 मैच खेलना उनके लिए बिल्कुल भी आसान नहीं रहने वाला है.’ वनडे वर्ल्ड कप 2027 साउथ अफ्रीका, जिंबॉब्वे और नामीबिया में शेड्यूल किया गया है. जब तक ये टूर्नामेंट शुरू होगा तब तक विराट कोहली की उम्र 38 साल और रोहित शर्मा 40 साल के हो जाएंगे. साथ ही इस वक्त तक वो सिर्फ एक ही फॉर्मेट खेलते दिखेंगे. ऐसे में क्या वो खुद को मैच फिट रख पाएंगे, ये एक बड़ा सवाल रहेगा.

टीम इंडिया को 2027 वर्ल्ड कप तक 9 द्विपक्षीय सीरीज में 27 वनडे मैच हैं. इसका मतलब ये है कि कोहली और रोहित को एक साल में मुश्किल से मुश्किल 15 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते हुए देखा जा सकता है. हालांकि अभी तक विराट और रोहित इस टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए काफी उत्साहित है. मगर आने वाले महीनों में टीम मैनेजमेंट क्या सोचता है, वो भी एक बड़ा फैक्टर होगा.

विराट कोहली और रोहित शर्मा के वनडे फॉर्मेट में आंकड़े

विराट कोहली को दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में गिना जाता है और वनडे फॉर्मेट में उन्होंने हमेशा ही अपनी छाप छोड़ी है. कोहली ने 302 वनडे मैच में 57.88 के औसत से 14181 रन बनाए हैं. उनके नाम 74 अर्धशतक और 51 शतक बनाए हैं. रोहित शर्मा की बात की जाए तो उन्होंने 273 मैच में 48.76 के औसत से 11168 रन बनाए हैं. उनका सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर 264 रन का है. रोहित शर्मा एकमात्र खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे फॉर्मेट में तीन दोहरे शतक बनाए हैं. इन दोनों ही खिलाड़ियों ने आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 को जीतने के बाद टी20 फॉर्मेट से संन्यास ले लिया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.