Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Fraud Alert: पूर्व सैनिक से 1.38 करोड़ की डिजिटल ठगी, ठगों ने ऐसे रचा पूरा खेल, आप भी रहें सावधान Hisar Crime News: हिसार में पत्नी ने ही रची पति की हत्या की साजिश, हथियार के साथ पकड़ी गई महिला Jhajjar News: झज्जर में नर्सिंग छात्रा ने की आत्महत्या, कमरे में फंदा लगा कर दी जान; मचा कोहराम 2 साल पहले हुई सनसनीखेज हत्या की गुत्थी सुलझी, हत्यारों ने ऐसे की थी पूरी साजिश...अब हुआ खुलासा Cyber Fraud: कंपनी का मालिक बनकर अकाउंटेंट से कराए लाखों रुपए ट्रांसफर, दो शातिर ठग गिरफ्तार Sunil Jaglan News: सुनील जागलान का 'सरपंच गाइडेंस सेंटर' ग्रामीण भारत में ला रहा बदलाव, जानें कैसे ब... Traffic Advisory: कल घर से निकलने से पहले देख लें ट्रैफिक रूट, इन रास्तों पर रहेगी वाहनों की No Entr... Haryana News: हरियाणा के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी, जल्द कम होंगे बिजली के दाम, सीएम ने दी मंजूरी Crime News: फिरौती न देने पर 42 वर्षीय व्यक्ति की बेरहमी से पिटाई, एक आरोपी गिरफ्तार Punjab Crime News: प्रेम प्रसंग में अंधी हुई मां, दो मासूम बच्चों को चूहे मारने वाली दवा देकर मार डा...

‘राजा से शादी तय होते ही सोनम के घर से रोज…’, रघुवंशी परिवार के पड़ोसी ने उगला ऐसा राज, पुलिस भी सन्न

6

इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड… 30 दिन पहले राजा की हत्या कर दी गई थी, वो भी उसकी पत्नी ने चार आरोपियों के साथ मिलकर. इस ऑपरेशन हनीमून पर अभी भी जांच जारी है. राजा का परिवार इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठा है. बार-बार आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाने की डिमांड कर रहा है. क्योंकि आरोपियों ने हत्या की बात तो कबूल ली है, लेकिन असली मोटिव अभी सामने नहीं आया है. पुलिस इंदौर से लेकर मेघालय तक इस पूरे मामले को बारीकी से हल करने की कोशिश में जुटी है. इस बीच सोनम के पड़ोसियों ने उसे और उसके परिवार को लेकर कई राज उगले.

एक न्यूजपेपर के मुताबिक, पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि जब से सोनम का राजा से रिश्ता हुआ था, उनके घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती थीं. पड़ोसी ने कहा- जब से शादी तय हुई थी उसी के बाद से परिवार में विवाद बढ़ गया था. बाहर तक आवाज आती थी, लेकिन कोई कुछ कहता नहीं था. क्योंकि ये एक परिवार के आपस का मामला था. हर एक परिवार में खटपट होती ही है. हमें लगा कि समय रहते निपट जाएगा. पड़ोसी की बात सुन पुलिस भी सन्न रह गई.

उधर दूसरी तरफ, मेघालय पुलिस ने जब सोनम से राजा की हत्या को लेकर सवाल किए थे, तब उसने कहा था- मेरे माता-पिता को सब कुछ पता है कि मैंने ऐसा क्यों किया. उन्हीं से जाकर पूछिए आप. सूत्रों की मानें तो जब पुलिस ने मां को ये बताया तो उन्होंने माना कि सोनम ने इस बारे में बात की थी. वो यह शादी नहीं करना चाहती थी. सोनम की मां ने तब सोनम से कहा था- तुम्हारे पापा जिद्दी हैं, जब वह किसी बात पर अड़ जाते हैं तो किसी की नहीं सुनते. राजा अच्छा लड़का है. तुम दोनों की कुंडलियां भी मिल गई हैं. पापा भी उसी से तुम्हारी शादी करवाना चाहते हैं. तुम बात क्यों नहीं मान लेतीं उनकी?

पिता ने दी थी सोनम को सुसाइड की धमकी

तब पिता देवी सिंह की जिद को देखते हुए सोनम ने अपनी मां से कहा था- मैं राजा से शादी तो कर लूंगी, लेकिन उसके साथ खुश नहीं रहूंगी. सोनम के पिता ने उसे धमकी दी थी कि अगर तुमने राजा से शादी न की तो मैं अपनी जान दे दूंगा. बस फिर क्या था. सोनम इसके लिए राजी हो गई. लेकिन वो तब भी राज से बातें करती थी. दोनों ने शादी से पहले ही राजा को मार डालने का प्लान बनाया. 11 जून को शादी हुई और 23 जून को मेघालय में राजा की हत्या कर दी गई. राज हत्याकांड का मास्टरमाइंड था. सोनम ने उसका साथ दिया. जबकि, हत्या को अंजाम देने में राज के तीन दोस्तों ने मदद की. फिलहाल केस की तफ्तीश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.