Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

प्रदेशभर के एमबीबीएस विद्यार्थी दो माह से कर रहे रिजल्ट का इंतजार

41

इंदौर। प्रदेश के शासकीय कालेजों में एमबीबीएस फाइनल और प्री-फाइनल परीक्षा का परिणाम परीक्षा के दो माह बाद भी जारी नहीं हो सका है। इससे प्रदेशभर के तीन हजार से अधिक विद्यार्थियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

यदि बात करें निजी विश्वविद्यालयों की तो उन्होंने परिणाम जारी कर दिए हैं। इससे एमडी-एमएस के अंतिम वर्ष के विद्यार्थियों को यह परेशानी आ रही है कि एक साल के लिए ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर वे इंटर्नशिप नहीं कर पा रहे हैं। इन्हें यह इंटर्नशिप 31 मार्च तक करनी होती है। विद्यार्थियों का कहना है कि हम कई बार परिणाम जल्दी घोषित करने के बारे में जिम्मेदारों से कह चुके हैं, लेकिन अभी तक परिणाम जारी नहीं हुआ है।

आनलाइन होती है कापियों की जांच

वहीं वर्ष 2019 बैच के विद्यार्थियों की प्री-फाइनल परीक्षा का परिणाम भी अभी तक जारी नहीं हुआ है। विद्यार्थियों का कहना है कि दिसंबर-जनवरी माह में फाइनल परीक्षा होने वाली है। यदि परिणाम में इस तरह से देरी होगी तो फिर अंतिम वर्ष की परीक्षा में भी देरी होने की आशंका रहेगी। वहीं अब एमबीबीएस परीक्षा की कापियों की जांच भी आनलाइन ही होती है, लेकिन इसके बाद भी देरी हो रही है।

इन जिलों में हैं मेडिकल कालेज

प्रदेश में जबलपुर, सागर, रीवा, भोपाल, रतलाम, इंदौर, शिवपुरी, विदिशा, खंडवा, दतिया, छिंदवाड़ा आदि जिलों में मेडिकल कालेज हैं। सभी कालेजों के विद्यार्थी परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जिम्मेदारों का कहना है कि हम जल्द परिणाम घोषित कर देंगे। बता दें कि प्रदेशभर के मेडिकल कालेज के परिणाम जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय द्वारा जारी किए जाते हैं।

जल्द जारी होंगे परिणाम

हम एमडी-एमएस का परिणाम 15 अगस्त तक जारी कर देंगे, वहीं प्री-फाइनल परीक्षा का परिणाम भी 30 अगस्त तक जारी हो जाएगा। -डा. सचिन कुचिया, परीक्षा नियंत्रक, मध्य प्रदेश चिकित्सा विज्ञान महाविद्यालय

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.