Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘राजा से शादी तय होते ही सोनम के घर से रोज…’, रघुवंशी परिवार के पड़ोसी ने उगला ऐसा राज, पुलिस भी सन्न

20

इंदौर का राजा रघुवंशी हत्याकांड… 30 दिन पहले राजा की हत्या कर दी गई थी, वो भी उसकी पत्नी ने चार आरोपियों के साथ मिलकर. इस ऑपरेशन हनीमून पर अभी भी जांच जारी है. राजा का परिवार इंसाफ की उम्मीद लगाए बैठा है. बार-बार आरोपियों का नार्को टेस्ट करवाने की डिमांड कर रहा है. क्योंकि आरोपियों ने हत्या की बात तो कबूल ली है, लेकिन असली मोटिव अभी सामने नहीं आया है. पुलिस इंदौर से लेकर मेघालय तक इस पूरे मामले को बारीकी से हल करने की कोशिश में जुटी है. इस बीच सोनम के पड़ोसियों ने उसे और उसके परिवार को लेकर कई राज उगले.

एक न्यूजपेपर के मुताबिक, पड़ोसी ने पुलिस को बताया कि जब से सोनम का राजा से रिश्ता हुआ था, उनके घर से लड़ाई-झगड़े की आवाजें आती थीं. पड़ोसी ने कहा- जब से शादी तय हुई थी उसी के बाद से परिवार में विवाद बढ़ गया था. बाहर तक आवाज आती थी, लेकिन कोई कुछ कहता नहीं था. क्योंकि ये एक परिवार के आपस का मामला था. हर एक परिवार में खटपट होती ही है. हमें लगा कि समय रहते निपट जाएगा. पड़ोसी की बात सुन पुलिस भी सन्न रह गई.

उधर दूसरी तरफ, मेघालय पुलिस ने जब सोनम से राजा की हत्या को लेकर सवाल किए थे, तब उसने कहा था- मेरे माता-पिता को सब कुछ पता है कि मैंने ऐसा क्यों किया. उन्हीं से जाकर पूछिए आप. सूत्रों की मानें तो जब पुलिस ने मां को ये बताया तो उन्होंने माना कि सोनम ने इस बारे में बात की थी. वो यह शादी नहीं करना चाहती थी. सोनम की मां ने तब सोनम से कहा था- तुम्हारे पापा जिद्दी हैं, जब वह किसी बात पर अड़ जाते हैं तो किसी की नहीं सुनते. राजा अच्छा लड़का है. तुम दोनों की कुंडलियां भी मिल गई हैं. पापा भी उसी से तुम्हारी शादी करवाना चाहते हैं. तुम बात क्यों नहीं मान लेतीं उनकी?

पिता ने दी थी सोनम को सुसाइड की धमकी

तब पिता देवी सिंह की जिद को देखते हुए सोनम ने अपनी मां से कहा था- मैं राजा से शादी तो कर लूंगी, लेकिन उसके साथ खुश नहीं रहूंगी. सोनम के पिता ने उसे धमकी दी थी कि अगर तुमने राजा से शादी न की तो मैं अपनी जान दे दूंगा. बस फिर क्या था. सोनम इसके लिए राजी हो गई. लेकिन वो तब भी राज से बातें करती थी. दोनों ने शादी से पहले ही राजा को मार डालने का प्लान बनाया. 11 जून को शादी हुई और 23 जून को मेघालय में राजा की हत्या कर दी गई. राज हत्याकांड का मास्टरमाइंड था. सोनम ने उसका साथ दिया. जबकि, हत्या को अंजाम देने में राज के तीन दोस्तों ने मदद की. फिलहाल केस की तफ्तीश जारी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.