Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Phagwara News Today: रंजिश नहीं फिर भी घर पर पेट्रोल बम से हमला; फगवाड़ा में बाल-बाल बचा परिवार Jalandhar Amritsar Rail Alert: जालंधर-अमृतसर रेल रूट प्रभावित; 21 ट्रेनें रद्द, कई गाड़ियां शॉर्ट-टर... Nakodar Crime News: 3.16 लाख की लूट का पुलिस ने किया भंडाफोड़; CMS कंपनी का कर्मचारी ही निकला मास्टर... Chhattisgarh Politics News: भूपेश बघेल का तंज- 'पता नहीं कौन सी सजा मिली कि सत्ता से बाहर हुए, पर जन... Dhamtari News Today: पंखा चालू करने गया और सिर पर गिर पड़ी जर्जर छत; धमतरी विवेकानंद वार्ड की खबर Chhattisgarh Ganeshotsav 2026: 'हे विघ्नहर्ता दूर करो शिक्षा का भ्रष्टाचार'; रायपुर के भटगांव पंडाल ... Balrampur News: उफनती नदी पार कर 9 बच्चों को पढ़ाने पहुंचती हैं 2 महिला शिक्षिकाएं; कलेक्टर ने की जज... Raipur News Today: संवैधानिक आरक्षण बचाओ रैली में गरजे 'जेन जी' युवा; राज्यपाल के नाम सौंपा 20 सूत्र... Chhattisgarh Politics News: दीपक बैज, भूपेश बघेल और सिंहदेव ने पढ़ाया सियासी पाठ; रायपुर शिविर में प... Jamshedpur News Today: 'लाखों छात्रों का भविष्य खतरे में'; जमशेदपुर में हेमंत सरकार पर गरजे नेता प्र...

बिगड़ सकते हैं Ludhiana में हालात, मौके पर बुलानी पड़ी Army

26

पंजाब में बारिश और बाढ़ ने हालात और गंभीर कर दिए हैं। लुधियाना के ससराली गांव में धुस्सी बांध की मिट्टी खिसकने से सतलुज दरिया का पानी खेतों तक पहुंचने लगा है। स्थिति को संभालने के लिए प्रशासन ने तुरंत सेना को मौके पर बुलाया। फिलहाल सेना और प्रशासन मिलकर बांध को सुरक्षित करने में जुटे हैं।

शुक्रवार सुबह इलाके में अफवाह फैल गई थी कि ससराली कॉलोनी का बांध टूट चुका है। इस खबर के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। हालांकि कैबिनेट मंत्री मुड़ियां और डिप्टी कमिश्नर हिमांशु जैन ने मौके पर पहुंचकर लोगों को आश्वासन दिया कि बांध पूरी तरह सुरक्षित है और उसे और मजबूत करने के प्रयास किए जा रहे हैं। डी.सी. जैन ने बताया कि प्रशासन युद्धस्तर पर काम कर रहा है। धुस्सी बांध को मजबूत करने के साथ-साथ एक नया बांध भी सतलुज दरिया के बाहर बनाया जा रहा है ताकि हर हाल में पानी को रोका जा सके। उन्होंने कहा कि दरिया के जलस्तर में कमी आई है और हालात नियंत्रण में हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.