Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजा रघुवंशी केस में एक और गिरफ्तारी, इसी ने की थी 3 दिन तक सोनम की मदद… विशाल को भी दिलवाया था फ्लैट

21

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब 6वीं गिरफ्तारी हुई है. शिलॉन्ग पुलिस ने कल रात प्रॉपर्टी ब्रोकर सिलोम जेम्स को गिरफ्तार कर लिया है. ये वही ब्रोकर है, जिसने राजा हत्याकांड के एक आरोपी विशाल को किराए पर इंदौर के देवास नाका का फ्लैट दिया था. सरेंडर से पहले इसी फ्लैट में सोनम भी रही थी. सिलोम जेम्स को शिलॉन्ग पुलिस ने साक्ष्य छिपाने, नष्ट करने के मामले में केस का सह आरोपी बनाया है.

प्रॉपर्टी ब्रोकर ने फ्लैट के गार्ड के साथ मिलकर उस बैग को गायब किया था, जिसमें पिस्टल और पांच लाख रुपयों के साथ राजा के जेवर होने की बात कही थी. उधर, सोनम और राज को 13 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

यह फ्लैट देवास-नाका में स्थित है. सोनम यहां 25 से लेकर 27 जून तक रही. आरोप है कि सोनम ने फ्लैट में प्रवेश के बाद अपने फोन और सिम कार्ड नष्ट कर दिए थे ताकि पुलिस ट्रैकिंग न कर सक. इसके अलावा पुलिस ने फ्लैट से केवल कुछ बर्तन और कपड़े बरामद किए, जबकि प्रमुख सबूत गायब दिखे.

शिलांग पुलिस टीम ने इंदौर में सोनम के घर, उसके भाई गोविंद के ऑफिस और फैक्ट्री का दौरा किया. दो घंटे से अधिक समय तक परिवार के सदस्यों से पूछताछ की. इस पूछताछ में फ्लैट में बिताए गए समय और सोनम की गतिविधियों की जानकारी जुटाने की कोशिश की गई. फिलहाल मामले में आगामी जांच जारी है, ताकि हत्या का असली मोटिव पता लगाया जा सके.

क्या है राजा हत्याकांड की कहानी?

11 मई को शादी के बाद राजा-सोनम 21 मई 2025 को इंदौर से मेघालय पहुंचे थे. 23 मई को राजा की अकाश राजपूत, विशाल सिंह चौहान और आनंद कुर्मी ने हत्या कर डाली. सोनम भी इस हत्याकांड में शामिल थी. और हत्या का मास्टरमाइंड सोनम का बॉयफ्रेंड राज कुशवाह था. हत्या के बाद सोनम आरोपियों के साथ भाग गई. उधर, सभी को लगा कि राजा और सोनम के साथ कोई अनहोनी हो गई है. फिर 2 जून को राजा की लाश मिली. पता चला उसकी हत्या की गई है. बाद में पुलिस ने हत्याकांड का पर्दाफाश कर दिया. अभी सोनम, राज और तीनों आरोपी 13 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.