Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची के कांके रोड पर बेकाबू ट्रैक्टर का तांडव: आधा दर्जन बाइक-स्कूटी को रौंदा, एक गंभीर रूप से घायल जौनपुर की शाहजहां बानो बनीं 'प्रतीक्षा': सनातन धर्म अपनाकर बरेली के आश्रम में प्रेमी पवन संग रचाया व... गुरुग्राम के सूरत नगर में MNC कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत, फंदे से लटकता मिला शव बरेली दहेज हत्या मामले में अदालत का बड़ा फैसला, 5 साल के मासूम की गवाही पर ससुर दोषमुक्त मंदसौर में घर की सीढ़ियों पर बैठा दिखा विशालकाय मगरमच्छ! चीख पड़ी महिला, वन विभाग ने रेस्क्यू कर चंब... बिहार में रेल नेटवर्क का बड़ा विस्तार: 976 करोड़ की लागत से दानापुर-फतुहा के बीच बिछेगी नई रेल लाइन,... देश में मंदिर चढ़ावा चोरी पर सियासत तेज, राज ठाकरे का दावा— "सिद्धिविनायक मंदिर में हर साल 18 करोड़ ... मानसून का रौद्र रूप! यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में तूफानी हवाओं की... जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका...

36 स्टार और कोई लोकेशन नहीं…’वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग पर अब अहमद खान ने पेश की सफाई

20

अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर रोजाना नई-नई जानकारी सामने आ रही है. इस फिल्म का ऐलान बड़े ही जोरों-शोरों से हुआ था. लेकिन जैसे ही फिल्म की शूटिंग पर ब्रेक लगा तो हर तरफ फिल्म को लेकर तरह-तरह की अफवाह उड़ने लगीं. सोशल मीडिया पर हर तरफ ये अफवाह है कि फाइनेंशियल क्राइसिस के चलते ‘वेलकम टू द जंगल’ की शूटिंग को रोक दिया है. हालांकि बीते दिन पता चला था कि ये सभी खबरें झूठी हैं और अब डायरेक्टर अहमद खान ने भी फिल्म को लेकर सफाई पेश की है.

प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला की मच-अवेटेड फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ को लेकर पैसों की तंगी की बढ़ती अटकलों के बीच, अहमद खान ने फिल्म की देरी के पीछे के सही कारण के बारे में बात की. अहमद बताते हैं, “हम पहले ही दो लंबे शेड्यूल शूट कर चुके हैं. हमें जून में कश्मीर में तीसरे लंबे शेड्यूल की शूटिंग करनी थी. इससे हम फिल्म पूरी करने के करीब पहुंच जाते. लेकिन फिर पहलगाम में आतंकी हमला हो गया और कश्मीर शेड्यूल को रद्द करना पड़ा.”

कुल्लू या हिमाचल प्रदेश में हो सकती है शूटिंग

अहमद ने फिल्म को लेकर अपडेट देते हुए कहा कि अब टीम नई लोकेशन की तलाश कर रही है. उन्होंने लोकेशन को लेकर कहा, “यह कोई ऐसा ही अंदर का इलाका हो सकता है. हम कुल्लू या हिमाचल प्रदेश में शूटिंग कर सकते हैं. लेकिन कश्मीर वापस जाना संभव नहीं है. हमें किसी दूसरी जगह पर नए सिरे से शेड्यूल बनाना होगा. छत्तीस सितारों की तारीखों को मैनेज करना कोई छोटा काम नहीं है. हम इस पर काम कर रहे हैं.”

‘वेलकम टू द जंगल’ से जुड़ी अफवाह

सेट पर फाइनेंशियल क्राइसिस और पेमेंट्स न दिए जाने की खबरों के बारे में अहमद ने स्पष्ट किया, “मुझे इस बारे में कोई जानकारी नहीं है. सभी फाइनेंशियल मामले प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला द्वारा संभाले जाते हैं.” बता दें, बीते दिनों अचानक खबर आई कि ‘वेलकम टू द जंगल’ का काम अटक गया है. मेकर्स फाइनेंशियल क्राइसिस से गुजर रहे हैं. इसके अलावा ये भी कहा गया कि फिल्म की स्टारकास्ट के कुछ सितारों को उनकी पेमेंट्स नहीं दी गई हैं, जिसके चलते उन्होंने फिल्म छोड़ने का फैसला किया है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.