Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

राजा को तड़पता छोड़ा, फिर इसलिए क्राइम सीन पर वापस लौटी थी सोनम रघुवंशी… ऑपरेशन हनीमून में खुला ये डार्क सीक्रेट

17

देश के बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में बुधवार को शिलॉन्ग पुलिस जांच के लिए आरोपी सोनम के घर भी पहुंची थी. इंदौर क्राइम ब्रांच की टीम भी उनसे साथ थी. इस दौरान पुलिस ने घर वालों से पूछताछ की. सोनम तो फिलहाल जेल में बंद है. वो 7 दिन की पुलिस रिमांड पर है. पुलिस सूत्रों की मानें तो सोनम जेल के अंदर काफी बेचैन रहती है. उस पर पुलिस 24 घंटे सीसीटीवी से निगरानी रख रही है. इसी क्रम में पुलिस को अब ऐसी बात पता चली है जो वाकई हैरान करने वाली है.

एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 23 मई के दिन राजा रघुवंशी को तड़पता और दर्द में कराहता देख सोनम वहां से भाग गई थी. वह तभी लौटी जब यह पता चल गया कि राजा अब मर चुका है. बताया जा रहा है कि अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या की आरोपी सोनम रघुवंशी घटना स्थल से तब भाग गई थी, जब राजा पर हमलावर ने पहला वार किया था. जैसे ही राजा पर कुल्हाड़ी मारी गई, खूब बहने लगा. यह देख सोनम चीख पड़ी. फिर वहां से भाग गई. वह तभी लौटी जब राजा कई बार हमला किए जाने के बाद मर चुका था. सोनम के भागने के बाद भी विशाल और दूसरे हमलावर राजा पर कुल्हाड़ी से हमला करते रहे.

5 लोगों ने ली राजा की जान

मेघालय पुलिस मंगलवार को उसी क्राइम सीन पहुंची थी, जहां सोनम सहित 4 लोगों ने राजा रघुवंशी की जान ली थी. मेघालय पुलिस ने यह भी पुष्टि की कि उन्हें दूसरा हथियार भी मिला है. यह हथियार भी राजा को मारने के लिए उपयोग में लाया गया था. मेघालय पुलिस ने क्राइम सीन रिक्रिएट करने के बाद बताया कि अब काफी हद तक पिक्चर क्लियर हो गई है. राजा रघुवंशी पर पहला वार विशाल उर्फ विक्की ने किया था. जब राजा को मारा गया और खून निकला तो सोनम उस जगह से हट गई. इसके बाद तीनों आरोपियों ने शव को नीचे फेंक दिया.

हर एंगल से कर रहे जांच

एएसपी विवेक सियेम ने कहा कि सोनम ने पहले ही अपराध कबूल कर लिया है. आज हमने क्राइम सीन बनाकर देखा कि वह कहां खड़ी थी, उसकी क्या भूमिका थी. सब कुछ आज सामने आ गया है. मामले में अंतिम फैसले पर पहुंचने से पहले हम हर एंगल से इसकी जांच कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.