Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ... Maharashtra Politics News: लातूर के होटल आमेर में खूनी वारदात; परली के शेख मन्सूर अली की हत्या, CCTV... Bareilly Nagar Nigam Action: खसरा संख्या 220-221 की जमीन पर अवैध कब्जे; नोटिस के बाद हड़कंप, वसूला ज... Katihar Express Viral Video: रात में कोलकाता जा रही ट्रेन के कोच में दिखा सांप; यात्रियों में मची अफ... IIT Bombay Suicide News: 22 साल के साहिल वाकोडे सुसाइड केस की जांच क्राइम ब्रांच को सौंपी; प्रोफेसर ... Lawrence Bishnoi Gang News: नेपाल भाग गए थे 5 लाख के इनामी बदमाश; जोधपुर के होटल से अफीम, रिवॉल्वर औ... Punjab News Today: पंजाब में फिर ठप होगी बस सेवा! 22 सितंबर से सड़कों पर नहीं उतरेंगी PUNBUS और PRTC... Ludhiana Firing News: गृह प्रवेश की पार्टी में ताबड़तोड़ फायरिंग; 15-20 बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, 2...

अब कौन है ये बिट्टू, राजा को धोखा देकर जिससे घंटों बात करती थी सोनम रघुवंशी… पति को देती थी दिन के सिर्फ 10 मिनट

26

राजा रघुवंशी हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने के लिए मेघालय पुलिस ने इंदौर में अपनी छानबीन का दायरा बढ़ाया. तब उन्हें एक चौंकाने वाली जानकारी मिली कि सोनम संजय वर्मा नाम के शख्स से बात करती थी. उसकी संजय वर्मा से 21 दिन में 232 बार बात हुई थी. पुलिस संजय वर्मा का भी पता लगाने में जुटी थी. लेकिन रात होते होते यह सामने आया कि असल में वह शख्स राज ही था.

दरअसल, राजा रघुवंशी हत्याकांड में संजय वर्मा का नाम आने के बाद पूरे मामले में नया मोड़ आ गया था. इससे सवाल उठने लगे थे कि इस मर्डर केस में यह संजय वर्मा नाम का कौन शख्स आ गया. बुधवार को केस में संजय वर्मा नाम के शख्स की एंट्री खूब चर्चा में रही. पुलिस भी इस बारे में छानबीन जारी रखी थी. बुधवार रात को पुलिस सूत्रों ने बताया कि असल में राज ने ही संजय वर्मा नाम से एक फर्जी सिम ली थी. राज संजय वर्मा नाम से ली गई फर्जी सिम से सोनम से बातें किया करता था.

राज जिस मोबाइल नंबर से वह सोनम से बातचीत जारी रखे था वह सिम फेक थी और उसे संजय वर्मा के नाम से लिया गया था. इस तरह सामने आया कि संजय वर्मा असल में राज ही था. जबकि, राजा की दोस्त की मानें तो सोनम शादी से पहले राजा को वक्त नहीं देती थी. वो उससे सिर्फ दिन में 10 मिनट ही बामुश्किल बात करती थी. दरअसल, राजा हत्याकांड की कड़ियां जोड़ने इंदौर आई मेघालय पुलिस ने बुधवार को सोनम और उसके बॉयफ्रेंड राज कुशवाह के घर पहुंची और परिजनों के बयान लिए.

पुलिस ने बताया- 21 दिनों में सोनम के नंबर पर संजय के नंबर से 232 बार कॉल किए गए थे. सोनम ने इस नंबर को ‘सोनम बिट्टू’ नाम से सेव किया था. पुलिस ने जब ट्रू कॉलर पर नंबर देखा तो पता चला ये संजय वर्मा नाम से है. लेकिन बाद में राज की पोल खुल गई. ये राज ही था जिसने संजय नाम से सिम खरीदी थी.

राज की मां से किए सवाल

बताया जा रहा है कि टीम ने इस बात की छानबीन की कि हत्या के पीछे कथित लव ट्राइएंगल के अलावा कोई और मकसद तो नहीं था? मेघालय पुलिस की टीम दो घंटे तक सोनम के मायके में रही. टीम राज कुशवाह के घर भी पहुंची और उसकी मां चुन्नी देवी से आधे घंटे तक सवाल जवाब किए. मेघालय पुलिस ने सोनम और कुशवाह के परिजनों से पूछा कि दोनों के बीच कैसे रिश्ते रहे हैं. इसको लेकर कई सवाल पूछे गए. टीम ने यह भी जानना चाहा कि क्या राजा से सोनम की शादी के बाद उनके बर्ताव में कोई बदलाव आया था?

राजा के घर भी पहुंची पुलिस

मेघालय पुलिस की टीम मंगलवार रात को राजा रघुवंशी के सहकार नगर स्थित घर भी पहुंची थी और परिजनों के बयान लिए थे. उनसे पूछा था कि शादी के बाद सोनम उनके घर कितने दिन रही थी. राजा के बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने बताया जांच टीम ने उनसे सोनम के बर्ताव के बारे में सवाल किए. टीम में तीन अधिकारी थे जो उनके घर करीब आधे घंटे तक रहे और पूछताछ की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.