Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Madhya Pradesh Politics: एमपी भाजपा संगठन में फेरबदल; सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवा... Madhya Pradesh IPS Association: 'नेता रखें संयमित आचरण'; सज्जन सिंह वर्मा की टिप्पणी के खिलाफ मैदान ... National Highway Standards: NHAI ने बदले हाईवे निर्माण के नियम; 1 मीटर ऊंची बाउंड्री वॉल और ट्रैफिक ... Chhattisgarh News: मानसून की विदाई से पहले सीमेंट कंपनियों का झटका; ₹60 प्रति बोरी तक महंगे हुए दाम Delhi Voter List News: बेघरों और ट्रांसजेंडर्स के लिए विशेष शिविर, जानिए क्या है मतदाता सूची पुनरीक्... Delhi NCR Traffic Update: शाहीन बाग में बनेगा सिग्नल-फ्री यू-टर्न, कालकाजी-मोदी पुल निर्माण के चलते ... Bhiwani Fire News: बहल के मुख्य नाले में लगी भयंकर आग, स्थानीय लोगों और पुलिस ने संभाला मोर्चा Bhiwani Boxer Sakshi Chaudhary: एशियन गेम्स में बॉक्सर साक्षी चौधरी का शानदार प्रदर्शन, प्री-क्वार्ट... Raipur Crime News: आमापारा में विवाद के बाद पार्षद की कार पर हमला! CCTV फुटेज खंगाल रही कोतवाली पुलि... MP Railway Special Train: त्योहारी सीजन में रेलवे का तोहफा; महू-इंदौर-रीवा स्पेशल ट्रेन शुरू, 10 ट्र...

पिता हिंदू, बेटा मुस्लिम और परिवार की ही लड़की से निकाह की जिद… जबलपुर में मां-बेटी की हत्या के पीछे की क्या है वजह?

26

मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के बरगी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. एक सौतेले पिता ने पहले पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर बेटी को भी मौत के घाट उतार दिया. 6 जून की रात हुई इस घटना में गंभीर रूप से घायल किशोरी महक ने इलाज के दौरान 8 दिन बाद दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी रामजी भूमिया को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके खिलाफ अब दोहरे हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

दरअसल, बरगी थाना क्षेत्र के पटेल तिराहा में रहने वाला रामजी भूमिया शराबी था. 6 जून की रात वह शराब के नशे में धुत होकर घर पहुंचा, जहां उसकी पत्नी राधा भूमिया (असल नाम अंजुम बानो) और 17 वर्षीय बेटी महक सो रही थीं. घर में उसके बेटे तौसीफ के विवाह को लेकर पहले से ही विवाद चल रहा था. तौसीफ भूमिया परिवार की ही एक लड़की से विवाह करना चाहता था, लेकिन रामजी इसके खिलाफ था. उसका तर्क था कि तौसीफ, राधा के पहले पति शहीद शाह की संतान है और मुस्लिम है, इसलिए वह हिंदू समाज की लड़की से विवाह नहीं कर सकता.

इसी मुद्दे को लेकर उस रात फिर बहस हुई, जो देखते ही देखते हिंसक हो गई. रामजी ने गुस्से में आकर कुल्हाड़ी उठाई और पत्नी राधा पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. राधा की मौके पर ही मौत हो गई. शोर सुनकर पास में सो रही महक ने मां को बचाने की कोशिश की, लेकिन रामजी ने उस पर भी हमला कर दिया. महक के पीठ, पेट और सिर में गंभीर चोटें आई थीं. उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उसकी मौत हो गई.

वारदात के बाद रामजी भागकर पास के जंगल में छिप गया था. ग्रामीणों से सूचना मिलने पर पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया और 7 जून को उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई कुल्हाड़ी भी जब्त कर ली है. बरगी चौकी प्रभारी सरिता पटेल ने बताया कि आरोपी अपने बच्चों से प्रेम करता था, लेकिन बेटे तौसीफ के विवाह को लेकर उसके मन में गहरी धार्मिक कट्टरता थी, जो इस जघन्य अपराध का कारण बनी.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राधा उर्फ अंजुम मूलतः छिंदवाड़ा जिले के चांदामेटा की निवासी थी. उसकी पहली शादी शहीद शाह से हुई थी, जिससे उसे तीन संतानें तौसीफ, आसिफ और महक थीं. लगभग 12 साल पहले अंजुम और शहीद अलग हो गए थे. इसके बाद उसने बरगी निवासी रामजी भूमिया से शादी की और अपने बच्चों के साथ वहीं रहने लगी. लेकिन रामजी कभी इन बच्चों को पूरी तरह स्वीकार नहीं कर सका.

रामजी की आपत्ति का मुख्य कारण तौसीफ का भूमिया समाज की लड़की से विवाह करने की जिद था. रामजी इस रिश्ते को धर्म और समाज की अस्मिता के खिलाफ मानता था. वह लगातार इस विवाह का विरोध करता रहा और इसी तनाव ने अंततः खूनी रूप ले लिया. पुलिस के अनुसार घटना वाली रात भी विवाद की शुरुआत इसी मुद्दे से हुई, जो क्रूर हत्या में तब्दील हो गई. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.