Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ... Ujjain RSS Chief Visit: धर्म किसी को बांधता नहीं, मुक्त करता है; उज्जैन युवा धर्म संसद में पहुंचे सं... Guna Theme Road Project: गुना में ₹30 करोड़ से बनेगी 7 किमी लंबी थीम रोड; ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क... Mahakaleshwar Ujjain News: अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचे नितिन नबीन; शिप्रा तट पर दीप उ... Delhi Crime News: कड़कड़डूमा कोर्ट के पुराने आदेश में संशोधन, रेप पीड़िता की याचिका पर हाई कोर्ट की ... Delhi-Gurugram Crime News: युवराज हत्याकांड में चौंकाने वाला खुलासा, पूर्व सहकर्मी अन्या वत्स और उसक...

विश्व कप 2023 के ओपनिंग मैच में बने 5 रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों ने मचाई तबाही

38

नई दिल्ली।न्यूजीलैंड ने 2019 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड से मिली हार का बदला वर्ल्ड कप 2023 के ओपनिंग मैच में ले लिया है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए मैच में कीवी ने गत चैंपियन इंग्लैंड को 9 विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 50 ओवर में 282/9 का स्कोर बनाया। जवाब में न्यूजीलैंड ने 1 विकेट खोकर 82 बॉल शेष रहते टारगेट हासिल कर लिया। यह विश्व कप इतिहास का 250+ रन का सबसे तेज चेज है। रचिन रविंद्र 123* रन और कॉनवे 152* ने शतक जड़ा।

विश्व कप के पहले ओवर में छक्का

इंग्लैंड के ओपनर जॉनी बेयरस्टो ने पहले ही ओवर में छक्का जडा। 1999 से लेकर अब तक विश्व कप में पहली बार ऐसा हुआ है। जब पहले ही ओवर में सिक्कर लगा है। बेयरस्टो ने ट्रेंट बोल्ट की दूसरी गेंद पर छक्का लगाया।

विश्व कप में किसी विकेट के लिए उच्च पार्टनरशिप रिकॉर्ड

372 रन- क्रिस गेल और मार्लन सैमुअल्स (वेस्टइंडीज) बनाम जिम्बाब्वे, 2015

318 रन- सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ (भारत) बनाम श्रीलंका, 1999

282 रन- तिलकरत्ने दिलशान और उपुल थरंगा (श्रीलंका) बनाम जिम्बाब्वे, 2011

273* रन- डेवॉन कॉन्वे और रचिन रविंद्र (न्यूजीलैंड) बनाम इंग्लैंड, 2023

260 रन- डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया) बनाम अफगानिस्तान, 2015

न्यूजीलैंड के लिए सबसे तेज एक हजार वनडे रन पारियों में

डेवॉन कॉन्वे- 22

ग्लेन टर्नर- 24

डेरेल मिचेल- 24

एंड्यू जोनेस- 25

ब्रूस एडगर- 29

जेसी राइडर- 29

विश्व कप में डेब्यू शतक लगाने वाले युवा बल्लेबाज

22 साल, 106 दिन- विराट कोहली, भारत बनाम बांग्लादेश, 2011

23 साल, 301 दिन- एंडी फ्लॉवर, जिम्बाब्वे बनाम श्रीलंका, 1992

23 साल, 321 दिन- रचिन रविंद्र, न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, 2023

24 साल, 152 दिन- नाथन एस्टल, न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, 1996

25 साल, 250 दिन- डेविड मिलर, दक्षिण अफ्रीका बनाम जिम्बाब्वे, 2015

विश्व कप में डेब्यू शतक लगाने वाले उम्रदराज बल्लेबाज

33 साल, 105 दिन- जेरेमी ब्रे, आयरलैंड बनाम जिम्बाब्वे, 2007

32 साल, 89 दिन- डेवॉन कॉन्वे, न्यूजीलैंड बनाम इंग्लैंड, 2023

32 साल, 61 दिन- डेनिस एमिस, इंग्लैंड बनाम भारत, 1975

29 साल, 32 दिन- क्रेग विशर्ट, जिम्बाब्वे बनाम नामिबिया, 2003

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.