Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
DUSU Election 2026: निर्दलीय उपाध्यक्ष बने दीपांशु शौकीन से कांग्रेस या NSUI ने नहीं किया संपर्क, इं... Heavy Rain Forecast India: झारखंड, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में जोरदार बारिश के आसार, जानिए अपने शहर ... Heart Disease Risk & Prevention: स्वस्थ लोग भी न करें ये अनदेखी! उम्र के हिसाब से करवाएं ईसीजी, बीपी... Balod Accident News: बालोद में भीषण सड़क हादसा; कार ने बाइक को मारी टक्कर, 2 मासूम बच्चों की मौत MP Milk Price Hike Protest: दूध के दाम बढ़ाने पर अड़े किसान; इंदौर, देवास और उज्जैन के किसान सांची ड... Indore Court Order: सड़क हादसे में मृत दूध व्यवसायी के परिवार को मिलेगा 36 लाख मुआवजा; बीमा कंपनी को... Durg Bhilai News: जवाहर मार्केट की ज्वेलर्स दुकान में लगी आग; दमकल टीम ने 1 टैंकर पानी से पाया काबू,... Dhanbad News: 1 घंटे में जमींदोज हुए 4 मकान! धनबाद के लोयाबाद में भू-धंसान से दहशत; ग्रामीणों ने की ... Deoria Viral Video: बुजुर्ग का पैर पकड़कर एक्सरसाइज कराते दिखे यूपी के मंत्री सूर्य प्रताप शाही; वीड... Jodhpur Air Force Station: 'वीर गार्डियन 2026' में दिखा तेजस और F-2A का दम; एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ...

सोनम रघुवंशी की राजदार ही पहुंचाएगी उसे जेल? राजा हत्याकांड में मेघालय पुलिस इन 2 गवाहों को करेगी कोर्ट में पेश

79

इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में सोनम ने चाल तो चालाकी से चली थी. लेकिन जानती नहीं थी कि ऐसा करना उसे कितना महंगा पड़ सकता है. सोनम फिलहाल पुलिस रिमांड पर है. मेघालय पुलिस उसे और चारों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी .एक न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक, सोनम को जेल उसी की राजदार पहुंचाएगी. दरअसल, मेघालय पुलिस को दो ऐसे गवाह हाथ लगे हैं जो कातिल सोनम रघुवंशी का एक-एक राज खोल देंगे.

रिपोर्ट के अनुसार, राजा रघुवंशी मर्डर केस के जांच की अगली कड़ी में मेघालय पुलिस सोनम रघुवंशी के माता-पिता को बुला सकती है. पुलिस पहले यह देखेगी कि सोनम के बयान उसके माता-पिता से मिल रहें हैं या नहीं, अगर हां तो दोनों को कोर्टरूम लाया जाएगा. मेघालय पुलिस यह भी लेकर चल रही है कि सोनम कहीं से भी अपने बयान को उल्टा-सीधा या मढ़ा हुआ न पेश करे.

यह कहना गलत नहीं होगा कि सोनम के माता-पिता ही वो दो गवाह हैं जिन्हें राजा और सोनम रघुवंशी के रिश्तों के बारे में बारीकी से पता है. इन दोनों से मेघालय पुलिस को काफी राज पता चल सकते हैं.

कोर्ट में पुलिस क्या-क्या दिखाएगी सबूत

मेघालय पुलिस कोर्ट में CCTV फुटेज, होटल एंट्री रजिस्टर, मोबाइल लोकेशन डेटा और सोनम की कॉल रिकॉर्डिंग्स को भी जज के सामने बतौर सबूत रखेगी. सबूतों और गवाहों के बिनाह पर यह भी तय हो जाएगा कि सोनम के साथ 4 लोग थे या और लोगों को भी इस प्लानिंग के बारे में पता था. सोमवार यानि 16 जून को सोनम का साइकोलॉजी टेस्ट भी हो चुका है जिसमें सबकुछ सामान्य आया है.

राजा के भाई सचिन रघुवंशी की मांग

उधर दूसरी तरफ, राजा के बड़े भाई सचिन रघुवंशी की मानें तो सोनम ने अपने 60 वर्षीय पिता की खातिर राजा की नरबलि दी है. क्योंकि सोनम के पिता देवी सिंह को पहले भी दो बार हार्ट अटैक आ चुका है. सोनम का परिवार तंत्र-मंत्र को मानता है. इसलिए उन्होंने राजा की नरबलि दी है. उन्होंने पुलिस से तांत्रिक कनेक्शन की गहराई से जांच करने की मांग की.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.