Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

पुलिस थाने पर हुए ग्रेनेड हमले को लेकर NIA ने दाखिल की चार्जशीट

12

चंडीगढ़ : पुलिस थाने में हुए ग्रेनेड हमले को लेकर अहम खबर सामने आई है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने एसबीएस नगर जिले के काठगढ़ थाने की आसरों पुलिस चौकी पर हुए ग्रेनेड हमले से संबंधित 2024 के एक मामले में 3 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। बताया जा रहा है कि यह आरोपी प्रतिबंधित संगठन खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स (KZF) से जुड़ी एक साजिश का हिस्सा थे।

जानकारी के अनुसार एसबीएस नगर के राहों गांव के निवासी युगप्रीत सिंह उर्फ यूवी निहंग, जसकरण सिंह उर्फ शाह, और हरजोत सिंह उर्फ जोत हुंदल पर UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम), विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और अन्य संबंधित धाराओं के तहत आरोप लगाए गए हैं। इसके अलावा NIA ने KZF के प्रमुख रणजीत सिंह उर्फ नीटा, संगठन के सदस्य जगजीत सिंह लहरी उर्फ जग्गा मियांपुर उर्फ हरि सिंह (जो फिलहाल UK में है) और कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है।

NIA ने इस केस को मार्च 2024 में पंजाब पुलिस से अपने हाथ में लिया था। जांच में सामने आया कि जग्गा ने UK से एक संपर्क के जरिए युगप्रीत सिंह को संगठन में शामिल किया था। इसके बाद जग्गा ने उसे KZF और अन्य के साथ मिलकर कट्टरपंथी बना दिया और एन्क्रिप्टेड मैसेजिंग ऐप्स के जरिए उससे संपर्क बनाए रखा।

NIA का कहना है कि जग्गा ने युगप्रीत को कनाडा आधारित संस्थाओं की एक जटिल श्रृंखला के जरिए 4.36 लाख रुपये से अधिक की फंडिंग भी दी, जिसकी पहचान और जांच की जा चुकी है। युगप्रीत ने बदले में चार्जशीट में नामजद दो अन्य आरोपियों को भर्ती किया और तीनों ने 1 और 2 दिसंबर 2024 की रात पुलिस चौकी आसरो पर हमला किया। बताया गया कि तीनों आरोपियों को नवंबर 2024 की शुरुआत में उनके विदेशी हैंडलरों द्वारा ग्रेनेड उपलब्ध कराए गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.