Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पंजाब रोडवेज की Bus में जबरदस्त हंगामा, मौके के हालात देख सवारियों की थमी सांसे

17

मलोट : पंजाब रोडवेज बस में जबरदस्त हंगामा होने का मामला सामने आया है। फाजिल्का से मलोट आ रही पंजाब रोडवेज की बस में टिकट न लेने को लेकर झगड़ा होने के बाद उक्त व्यक्ति ने अपने अन्य साथी को साथ लेकर मोटरसाइकिल पर सवार होकर रास्ते में बस को घेर लिया और कंडक्टर से बदसलूकी की। ड्राइवर-कंडक्टर द्वारा इस मामले की शिकायत करने के बाद कबरवाला पुलिस ने उक्त 2 व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।

पंनीवाला चौकी इंचार्ज एस.आई. सुखजीत सिंह धालीवाल ने बताया कि पंजाब रोडवेज की बस नंबर पी.बी. 05 वी 9204 के कंडक्टर गुरमीत राम ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि एक व्यक्ति जो नशे में धुत लग रहा था, टिकट नहीं ले रहा था और यात्रियों व बस को परेशान कर रहा था। जिसके चलते उन्होंने उसे चुवारियांवाली बस स्टॉप पर उतार दिया।

जब बस अरनीवाला बस स्टॉप पर पहुंची तो उक्त व्यक्ति अपने एक अन्य साथी को लेकर अरनीवाला पहुंचे और चालक व कंडक्टर से बहसबाजी की। बाद में उक्त व्यक्ति काले रंग का स्पलेंडर मोटरसाइकिल नंबर (पी.बी. 08 ए.एम. 2064) बस के पीछे लगाकर पन्नीवाला नाके पर पहुंचे और परिचालक व चालक से बहसबाजी की। इस मामले में पन्नीवाला चौकी ने कंडक्टर गुरमीत राम की शिकायत पर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इन आरोपियों की पहचान सुरिंदरपाल सिंह व रमन सिंह के रूप में की और दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.