Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ola Uber Ban Chandigarh: ओला-उबर के लाइसेंस रद्द होने के बाद शुरू हुई 'भारत टैक्सी', जानिए यात्रियों... Haryana News: लगातार चौथी बार देश में अव्वल रही करनाल शुगर मिल, केंद्रीय मंत्रियों ने दी प्रतिष्ठित ... NCC DG Team Selection: हरियाणा के होनहार शूटर विजयन्त ढाण्डा ने बढ़ाया राज्य का मान, देश के टॉप-12 शू... Haryana Road Mishap: नूंह सड़क हादसे में चार लोगों की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; पुलिस जांच में ज... Haryana Crime News: पानीपत में اغवा हुआ बच्चा बरामद, एक लाख में बेचने की थी डील; पुलिस ने दो को दबोच... Gurnam Singh Chaduni Mahapanchayat: धान खरीद की मांग पर अड़े किसान, हाईवे पर बीती रात; आज होगी बड़ी ... Patna Mithila Colony Incident: दानापुर में खूनी संघर्ष, शादी से पहले सिपाही भाई ने की आत्महत्या, पुल... Delhi Demolition News: शालीमार बाग मैक्स अस्पताल रोड पर देर रात चला पीला पंजा; भारी पुलिस बल तैनात, ... Monsoon Update 2026: मॉनसून की विदाई के बीच बिगड़ेगा मौसम; मध्य प्रदेश, ओडिशा और पूर्वोत्तर में भारी... Gwalior Hospital Scam: भिंड की गर्भवती महिला के परिजनों से दलाल ने ऐंठे 17,000 रुपये; जेएएच प्रबंधन ...

जेपी नड्डा की कार बनारस से बरामद, 2 आरोपी अरेस्ट, डिमांड पर दिल्ली से हुई थी चोरी

52

नेशनल डेस्क: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की पत्नी की चोरी हुई कार पुलिस ने बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जेपी नड्डा की टोयोटा फॉर्च्यूनर कार को यूपी के वाराणसी से बरामद किया गया है। चोरी करने के बाद इन 15 दिनों में कार को 9 शहरों में ले जाया गया।

क्रेटा कार से कार चोरी करने आए थे
मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने बडकल के रहने वाले शाहिद और शिवांग त्रिपाठी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया किवो क्रेटा कार से कार चोरी करने आए थे।  बडकल ले जाकर इन्होंने कार की नंबर प्लेट बदली दी थी। फिर ये अलीगढ़, लखीमपुर खीरी, बरेली ,सीतापुर,लखनऊ होते हुए बनारस पहुंचे।

कैसे चोरी हुई कार?
पुलिस के मुताबिक, जेपी नड्‌डा की पत्नी मल्लिका नड्‌डा की फॉर्च्यूनर कार 19 मार्च को दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके से चोरी हो गई थी। एसयूवी का ड्राइवर सर्विस कराने के बाद गोविंदपुरी स्थित अपने आवास पर दोपहर का भोजन करने गया था, तभी चोरी हो गई। इसके बाद उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर वाहन की तलाश शुरू कर दी।

नागालैंड ले जाने की फिराक में थे आरोपी
अधिकारियों ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, एसयूवी को आखिरी बार गुरुग्राम की ओर जाते देखा गया था और उस पर हिमाचल प्रदेश का नंबर था। उन्होंने कहा, “हमने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने ऑन डिमांड एसयूवी चुराई थी और इसे नागालैंड ले जाने की योजना बना रहे थे।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.