Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

‘दूल्हा तो मेरे पापा की तरह…’, होने वाले पति का चेहरा देख भड़क गई दुल्हनिया, वापस लौटाई बारात

28

अक्सर हम कई ऐसी खबरें सुनते हैं, जहां दूल्हे की जगह किसी और से ही दुल्हन की शादी करवा दी जाती है. ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से सामने आया है. लेकिन यहां ऐन वक्त पर दुल्हन को सच्चाई का पता चल गया और उसने शादी कैंसिल कर दी. खूब हंगामा बरपा. पुलिस को भी बुलाया गया. फिर दूल्हे को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा. दुल्हन पक्ष ने दूल्हे के परिवार पर धोखा देने का आरोप लगाया.

कहा- हमें फोटो किसी और की दिखाई गई. लेकिन सेहरा पहने कोई और दूल्हा आ गया. जो दूल्हा शादी के लिए आया उसकी उम्र दुल्हन के पिता के बराबर थी. ऐसे में दुल्हन ने शादी से मना कर दिया. हालांकि, दुल्हन पक्ष ने इस मामले में पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी. बल्कि, उन्हें खाना खिलाकर ही वापस भेजा.

जानकारी के मुताबिक, फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एमपी के इंदौर से बरात आई थी. दुल्हन पक्ष के लोगों ने बरात में आए लोगों को जलपान और खातिरदारी के बाद शाम को जैसे ही बरात दरवाजे पर लगी और द्वारचार की रस्म अदा की जाने लगी. शादी के लिए सज-धज कर बैठी दुल्हन ने जैसे ही दूल्हे को देखा तो यह कहते हुए शादी से इनकार कर दिया कि दूल्हा उसकी पिता की उम्र का है. वह ऐसे उम्र दराज दूल्हे से शादी नहीं करेगी. इससे खलबली मच गई.

घंटों तक चली पंचायत

कन्या पक्ष के लोगों ने दूल्हा बदलने का आरोप लगाते हुए बरात में हंगामा खड़ा कर दिया. घंटों तक पंचायत चली, मगर कोई हल न निकला. फिर सूचना पर यूपी 112 और फूलपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. किसी तरह समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया. घरातियों के रुख को देख ज्यादातर बराती रात में ही इंदौर के लिए रवाना हो गए. रुके बरातियों को घरातियों ने इंसानियत का परिचय देते हुए भोजन की व्यवस्था की और सुबह घर जाने दिया. इंदौर से आई बरात बिना दुल्हन के ही बैरंग लौट गई. इस घटना को लेकर इलाके में दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.