Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जेएनयू परिसर में खूनी संघर्ष, छात्रा से दोस्ती के विवाद में छात्र पर चाकू से हमला— दाईं आंख की रोशनी... आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सीखने का शानदार मौका, 10वीं-12वीं पास युवा कर सकते हैं ये बेहतरीन फ्री एआई को... शेयर बाजार में आज है मुहूर्त ट्रेडिंग, संवत 2083 की शुरुआत के लिए जानें सही समय और निवेश की रणनीति बॉक्स ऑफिस पर छाई रणबीर-यश की ‘रामायण’, तीसरे दिन शानदार उछाल के साथ पार किया 180 करोड़ का आंकड़ा यमन की राजधानी सना के पास सऊदी अरब के भीषण हवाई हमले, महिलाओं और बच्चों समेत 33 लोगों की मौत दिवाली 2026 पर लक्ष्मी-गणेश पूजा का शुभ मुहूर्त, सही दिशा और मूर्ति स्थापना के नियम राजधानी में प्रदूषण का कहर जारी, जहांगीरपुरी और बवाना में AQI 450 के करीब— प्रशासन सख्त पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, इस साल भी जवानों के साथ मनाएंगे पावन पर्व भारत में बाल विवाह के आंकड़ों में आई गिरावट, फिर भी पश्चिम बंगाल और बिहार में स्थिति गंभीर— जानें रि... तमिलनाडु के विल्लुपुरम जिले में सामने आया एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला, एक्स गर्लफ्रें...

अहमदाबाद प्लेन क्रैश: 270 में से अब तक 87 शवों की पहचान-सौंपे गए 42 पार्थिव शरीर, कॉकपिट VR भी मिला

38

अहमदाबाद में विमान हादसे में मारे गए लोगों के शवों की पहचान का सिलसिला जारी है. 270 शवों में से अब तक 87 शवों की पहचान हो चुकी है और इसमें से 42 पार्थिव शरीर उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं. इस बीच विमान हादसे की जांच कर रहे अधिकारियों तो कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (VR) ब्लैक बॉक्स भी मिल गया है. जांच के मामले में यह अहम कामयाबी मानी जा रही है क्योंकि इससे दुर्घटना के पीछे संभावित कारण का पता लगाया जा सकेगा.

एयर इंडिया की फ्लाइट एआई-171 के हादसे के 3 दिन बाद हादसे को लेकर जांच में तेजी आ रही है. जांच कर रहे अधिकारियों ने कल रविवार को बताया कि उन्हें कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर ब्लैक बॉक्स मिल गया है, इसके जरिए हादसे के पीछे की संभावित कारणों का पता चल पाएगा. इससे पहले, एयरक्रॉफ्ट एक्सीडेंट इंवेस्टीगेशन ब्यूरो (Aircraft Accident Investigation Bureau (AAIB) ने बताया था कि विमान का केवल फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (FDR) ही मिला है. हादसे में 270 लोग मारे गए, जिनमें 241 लोग सवार थे.

PM मोदी के प्रधान सचिव ने की बैठक

जांच अधिकारियों ने पीएम नरेंद्र मोदी के प्रधान सचिव पीके मिश्रा को ब्लैक बॉक्स मिलने के बारे में बताया. प्रधान सचिव ने कल रविवार को अहमदाबाद में एयर इंडिया विमान हादसे स्थल का निरीक्षण किया. साथ ही उन्होंने सिविल अस्पताल का भी दौरा किया, जहां घायलों का इलाज चल रहा है.

पीआईबी की ओर से एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि प्रधान सचिव मिश्रा ने सर्किट हाउस में एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की और केंद्र तथा राज्य सरकारों, एएआईबी और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चल रहे राहत, बचाव और जांच की कोशिशों पर चर्चा की. पीआईबी के अनुसार, एएआईबी ने हादसे को लेकर व्यापक जांच शुरू कर दी है. साथ ही यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) इंटरनेशनल प्रोटोकॉल के तहत समानांतर जांच कर रहा है, क्योंकि यह जहाज अमेरिका में बना है.

FDR के साथ कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर भी बरामद

आगे बताया गया, “अधिकारियों ने प्रधान सचिव मिश्रा को बताया कि फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर (एफडीआर) और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर (सीवीआर) का पता लगा लिया गया है और उन्हें सुरक्षित कर लिया गया है.” दोनों ब्लैक बॉक्स मिलने से जांचकर्ताओं के लिए हादसे के कारणों का पता लगाना आसान हो जाएगा.

बोइंग 787-8 (एआई 171) में सवार 242 यात्रियों और क्रू मेंबर में से एक को छोड़कर सभी और जमीन पर एमबीबीएस के 5 छात्रों समेत 29 अन्य लोग तब मारे गए, जब लंदन जाने वाली फ्लाइट सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरने के कुछ ही क्षण बाद मेघानीनगर क्षेत्र में मेडिकल कॉलेज कैंपस के ऊपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया और वहां भीषण रूप से आग लग गई. साथ ही पीके मिश्रा ने मेघानी नगर में बीजे. मेडिकल कॉलेज के पास हादसे स्थल का भी जायजा लिया.

एक विदेशी नागरिक के शव की पहचान

दूसरी ओर, हादसे के बाद मारे गए लोगों के शवों की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराया जा रहा है. अस्पताल के जुड़े अधिकारियों ने कल रविवार को बताया कि डीएनए मिलान के जरिए अब तक 80 शवों की पहचान की जा चुकी है, जिसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का शव भी शामिल है. लेकिन अब 87 शवों की डीएनए पहचान हो चुकी है.

अधिकारियों ने बताया कि अब तक 42 शव पीड़ितों के परिवारों को सौंप दिए गए हैं. इसमें एक विदेशी नागरिक का शव भी शामिल है. गुजरात सरकार ने आज सोमवार को पूर्व सीएम विजय रूपाणी के लिए राजकीय शोक की घोषणा की है. आज शाम को राजकोट में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा, जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे.

अतिरिक्त सिविल अधीक्षक डॉक्टर रजनीश पटेल ने बताया कि जिन लोगों के शव परिजनों को सौंपे गए, वे अहमदाबाद, वडोदरा, बोटाद, खेड़ा, और अन्य जगहों से ताल्लुक रखते थे. सरकारी बीजे. मेडिकल कॉलेज में सर्जरी के प्रोफेसर डॉ. पटेल ने बताया कि घटना में घायल 51 लोगों में से 38 को डिस्चार्ज कर दिया गया है, जबकि 13 का अब भी इलाज हो रहा है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.