Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

दर्दनाक हादसा: सीवर टैंक में गिरी 15 साल की बच्ची की मौत, 4 घंटे चला रेस्क्यू

23

शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में कत्था मिल से लगी शहर की वीआईपी कॉलोनी संतुष्टि अपार्टमेंट के सेप्टिक टैंक में शनिवार रात 8 बजे 15 साल की किशोरी गिरकर डूब गई। बताया जा रहा है कि बच्ची अपने भाई और सहेलियों के साथ खेल रही थी। सेप्टिक टैंक के ऊपर एक लोहे का ढक्कन लगा था जिसमें जंग लगी हुई थी। उसी ढक्कन के टूटने से बच्ची सेप्टिक टैंक में गिर गई। नगर पालिका की सक्शन मशीन से सेप्टिक टैंक खाली कराकर बच्ची को निकाला गया।

इस रेस्क्यू अभियान में 4 घंटे से अधिक वक्त लग गया। इस दौरान लोग उम्मीद लगाए रहे कि शायद बच्ची जिंदा निकल आए लेकिन रात 12:40 बजे बच्ची का शव निकला। प्राप्त जानकारी के अनुसार कत्था मिल के पास संतुष्टि कॉलोनी में उत्सविका भदौरिया पुत्री देवेंद्र प्रताप सिंह भदौरिया शनिवार की रात करीब 8 बजे “खेलते समय सीवर सेप्टिक टैंक में गिरने से डूब गई थी। बताया जा रहा है कि उत्सविका दो-तीन बच्चियों के संग जिस गार्डन में खेल रही थी, वह सेप्टिक टैंक के ऊपर बना है।

सेप्टिक टैंक का ढक्कन वजन पड़ने से अचानक धंसका और उसी के संग उत्सविका भी सेप्टिक टैंक में गिर गई। सूचना लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नपा की सक्शन मशीन से सेप्टिक टैंक खाली कराना शुरू किया। एसडीईआरएफ की टीम भी मौके पर बुलाई है। इसके बाद रात 12:40 बजे बच्ची का शव निकला। बच्ची के पिता सेसईसपुरा स्थित प्राइवेट कॉलेज के संचालक है। बच्ची हैप्पी डेज स्कूल में कक्षा 7वीं की छात्रा थी और बड़ा भाई 9वीं का छात्र है। देर रात लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और अपार्टमेंट के मालिक पर मामला दर्ज करने की मांग करने लगे पुलिस ने देर रात अपार्टमेंट के मालिक अर्जुन दीवान पर मामला दर्ज कर लिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.