Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...

समधन से चला अफेयर तो खटकने लगी बीवी, अधेड़ उम्र में उठाया ऐसा कदम; बेटी बोली- मेरी सास और पापा…

137

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का सास-दामाद केस तो याद है ना? यहां दो महीने पहले एक सास अपने ही होने वाले दामाद संग भाग गई थी. अब ऐसी ही एक और अटपटी लव स्टोरी सामने आई है. अधेड़ उम्र के एक शख्स ने अपनी ही बेटी की सास से अफेयर चलाया. पत्नी ने जब इसका विरोध किया तो शख्स ने समधन संग मिलकर पत्नी को जलाकर मार डालने की कोशिश की. महिला ने पति और अपनी समधन के खिलाफ केस दर्ज करवाया है.

मामला गांधीपार्क थाना क्षेत्र के धनीपुर इलाके का है. यहां शनिवार को एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में आग से झुलस गई. उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया. आरोप है कि उसके पति और समधन के बीच अवैध संबंध हैं. इसका विरोध करने पर दोनों ने मिलकर उसे जला दिया.

महिला ने भी पुलिस को दिए बयानों में यही आरोप लगाए हैं. महिला की बेटी भी अपनी सास और पिता के बीच अवैध संबंध होने की बात कह रही है. उसका कहना है कि इन्हीं अवैध संबधों के विरोध के चलते उसकी मां को जलाया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

एक साल पहले हुई थी बेटी की शादी

जानकारी के मुताबिक, धनीपुर ब्लॉक निवासी 50 वर्षीय यशोदा की बेटी की शादी एक साल पहले नगला मान सिंह निवासी युवक से हुई थी. आरोप है कि शादी के दौरान यशोदा के पति और बेटी की सास के बीच नजदीकियां बढ़ गई. कई बार दोनों डेट पर साथ में बाहर घूमने भी गए. आरोप है कि शनिवार सुबह यशोदा और पति से इसी बात को लेकर विवाद हो गया. इसी बीच आग लगने से वह झुलस गईं. सूचना पर बेटी आ गई, जिसके बाद उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया.

आरोप सही पाए जाने पर एक्शन

महिला की बेटी और भाई का आरोप है कि यशोदा के पति के समधन से अवैध संबंध हैं. यशोदा के विरोध करने पर दोनों ने पेट्रोल डालकर आग लगाई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. आरोप सही पाए जाने पर महिला के पति और समधन के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.