Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

केदारनाथ से उड़ान भरने के बाद गौरीकुंड में कैसे क्रैश हुआ हेलिकॉप्टर? सामने आई ये जानकारी

22

उत्तराखंड के केदारनाथ के पास गौरीकुंड में रविवार सुबह करीब 5:20 बजे हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया. इस घटना में पायलट समेत सभी 7 यात्रियों की मौत हो गई है. मरने वालों में एक 23 महीने का बच्चा भी शामिल है. हेलिकॉप्टर यात्रियों को लेकर केदारनाथ मंदिर से गुप्तकाशी की ओर जा रहा था. इसी दौरान बीच रास्ते में खराब मौसम के कारण हादसा हो गया है. हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन कंपनी का है.

उत्तराखंड सिविल एविएशन डेवलपमेंट अथॉरिटी (UCADA) ने इस घटना में मारे गए लोगों के बारे में बताया है. जानकारी के मुताबिक हेलिकॉप्टर में यूपी-महाराष्ट्र और उत्तराखंड, गुजरात के यात्री सवार थे. गौरीकुंड से NDRF और SDRF की रेस्क्यू टीमों को भेजा गया है.

हेलिकॉप्टर के क्रैश होने के तुरंत बाद उसमें आग लग गई. यही कारण है कि लोग बच नहीं पाए. हालांकि खराब मौसम बड़ी समस्या बना हुआ है. यही कारण है कि टीम को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है

कैसे हुआ पूरा हादसा?

रविवार सुबह केदारनाथ से गुप्तकाशी लौट रहा एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिला पर्यटन विकास अधिकारी एवं हेली सेवा नोडल अधिकारी राहुल चौबे ने बताया कि हेलिकॉप्टर आर्यन एविएशन का था, जिसमें पायलट के अलावा पांच यात्री और एक शिशु सवार थे. घाटी में अचानक मौसम बिगड़ने के कारण पायलट ने हेलिकॉप्टर को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान हादसा हो गया. सूचना मिलते ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर रेस्क्यू में जुटे हुए हैं. खोजबीन और राहत कार्य जारी है.

घटना के बाद सरकार का एक्शन

उत्तराखंड में चारधाम यात्रा की शुरुआत के बाद से ही हेलिकॉप्टर हादसों की खबरें सामने आ रही हैं. 8 दिन पहले भी बीच सड़क पर एक हेलिकॉप्टर की लैंडिंग कराई गई थी. इस हादसे के बाद अब सरकार ने सख्त कदम उठाया है. इसके तहत चार धाम यात्रा हेलिकॉप्टर सर्विस पर रोक लगा दी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा- हेली सर्विस के संचालन को लेकर सख्त नियम बनाए जाएंगे.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.