Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
IIT Bombay Student Death: साहिल वाकोडे की संदिग्ध मौत मामले में नया मोड़, क्राइम ब्रांच के लिए आईफोन... Dholpur Court Action: धौलपुर कोर्ट की सख्त कार्रवाई, 3 दिन अवैध हिरासत में रखने पर थानाधिकारी और जां... UP Assembly Election 2027: पश्चिमी यूपी में दल-बदल की राजनीति तेज, सपा-कांग्रेस में शामिल हुए कई दिग... Jaisalmer Crime News: पोकरण में नाबालिग बेटी के 2 लाख में सौदे और जबरन शादी का खुलासा, पुलिस ने एक घ... MP Tribal Rights Dispute: जनजातीय मंत्री दुर्गादास उइके ने CM मोहन यादव को लिखा पत्र; PCCF के आदेश क... Jammu and Kashmir Assembly: राज्य का दर्जा बहाल करने के प्रस्ताव पर सियासत तेज, उमर अब्दुल्ला बोले- ... Election Commission Row: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का देशव्याप... Sangrur Crime News: संगरूर में खौफनाक वारदात, इंस्टाग्राम प्रेमी के चक्कर में मां ने 3 मासूम बच्चों ... Indore Gorilla Piyush Parmar Story: दिन में 25 किलो का 'गोरिल्ला' बन मनोरंजन, रात में पुलिस भर्ती की... Punjab School Education: पंजाब में अध्यापकों को गैर-शैक्षणिक कार्यों में लगाने पर रोक, शिक्षा विभाग ...

बड़ी तबाही के बीच सही सलामत मिले लड्डू गोपाल, तस्वीर भावुक कर देगी

40

सोशल मीडिया पर अहमदाबाद में हुए विमान हादसे को लेकर  लगातार कई वीडियो वायरल हो रही है।  इसी बीच एक नई वीडियो सामने आई है, जिसने हर किसी को भावुक कर दिया। जी हां, एक तरफ इस हादसे में करीब 241 लोगों की मौत हो गई। वहीं मलबे के बीच भगवद् गीता मिलने के बाद के बाद बाल गोपाल लड्डू गोपाल की मूर्ति बरामद हुई।
माना जाता है कि उड़ान के दौरान यात्रियों में से एक ने मूर्ति को अपने साथ रखा था, जिसके कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जैसे ही वीडियो वायरल हुई तो लोगों की द्वारा Comments किए जाने लगे  काश भगवान अपने साथ उन बेकसूर लोगों को भी बचा लेते।  बता दें कि इससे पहले हादसे की एक तस्वीर  मिली थी जिसमें इतनी बड़ी तबाही के बीच  भागवत गीता सही सलामत बच गई।  शुरुआत के एकाध पन्ने पर भी आग से जलने के निशान मौजूद है, लेकिन अंदर के सभी पन्ने और किताब में मौजूद भगवान श्रीकृष्ण सहित अन्य देवी-देवताओं की तस्वीर को कुछ नहीं हुआ है।
उल्लेखनीय है कि 12 जून दोपहर लगभग 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से लंदन के लिए उड़ान भर रहे Air India Flight AI171 (Boeing 787-8 Dreamliner) ने टेकऑफ के तुरंत बाद नियंत्रण खो दिया और  BJ मेडिकल कॉलेज हॉस्टल  के पास एक रिहायशी इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस विमान में  230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य यानी कुल 242 लोग सवार थे। रिपोर्ट के अनुसार 241 लोगों की मौत हो गई और केवल एक व्यक्ति विश्वास कुमार रमेश चमत्कारिक रूप से बच गया।  विश्वास कुमार रमेश ने बताया कि उन्हें टेकऑफ के तुरंत बाद कंपन महसूस हुआ। उन्होंने इमरजेंसी एग्जिट से कूदकर अपनी जान बचाई। अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.