Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सिवनी पुलिस के वायरल वीडियो पर मुख्यमंत्री मोहन यादव की बड़ी कार्रवाई, एएसपी और एसडीओपी समेत छह पुलि... सिवनी के वायरल वीडियो मामले में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कड़ी कार्रवाई, एएसपी और एसडीओपी समेत छह... मध्य प्रदेश के उज्जैन में सांदीपनि लोक के निर्माण को लेकर विवाद गहराया, आसाराम बापू आश्रम ने जमीन दे... मध्य प्रदेश के रीवा में वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के चेयरमैन संजय नगाइच का टोल कर्मचारियों से विवाद, वी... मध्य प्रदेश के मैहर में सरकारी स्कूल का शर्मनाक मामला, मासूम छात्राओं से शौचालय साफ कराने का वीडियो ... मध्य प्रदेश के सिवनी में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल, होटल में ठहरे बालिग जोड़ों को धमका... उज्जैन के महाकाल मंदिर में गर्भगृह प्रवेश नियमों को लेकर गरमाई सियासत, पुजारी महासंघ ने खोला मोर्चा मध्य प्रदेश बनेगा देश का नया ग्रीन एनर्जी पावर हब, नीमच-मंदसौर के गांधीसागर में आकार ले रहा है 1920 ... 'विकसित भारत के लिए बैंकिंग' उच्च-स्तरीय समिति की शुरुआती बैठकें संपन्न, हितधारकों से सुझाव मांगने क... राजधानी दिल्ली की हवा में लगातार बने हुए भारी प्रदूषण के बीच सुप्रीम कोर्ट में हुई हल्के-फुल्के अंदा...

घरेलू विवाद में तीन बच्चों के साथ पति-पत्नी ने खाया जहर, तीनों मासूमों ने तोड़ा दम, दंपति की हालत गंभीर..

40

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर के पीवी 70 शांतिनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसमें तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ति बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में हुई है।

बच्चों के माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मां गर्भवती भी है और दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के घर और अस्पताल में जुटे हुए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते यह हृदयविदारक कदम उठाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.