Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
लुधियाना के माछीवाड़ा में दर्दनाक सड़क हादसा, नैना देवी के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो... लुधियाना में फोन पर मामूली कहासुनी की रंजिश के चलते बेखौफ बदमाशों ने घर पर बोला धावा, की ताबड़तोड़ फ... डेराबस्सी के पास स्थित हमायूंपुर गांव के एक ड्राइवर की बदली किस्मत, दिवाली बंपर लॉटरी में जीता 12 कर... सोनीपत के बारोटा गांव में किराए के कमरे में लगी भीषण आग, गृहस्थी और दो मोटरसाइकिलें जलकर खाक पूर्व मंत्री अनूप धानक की बहन और कुडल गांव की सरपंच समेत चार लोगों पर सरकारी ग्रांट गबन व फर्जी हस्त... हरियाणा सरकार ने कृषि उपज के भंडारण और विपणन को मजबूत करने के लिए मंजूर की नई कोल्ड चेन नीति चंडीगढ़ में हरियाणा के मंत्री रणबीर गंगवा ने सोहना में एलिवेटेड कॉरिडोर के निर्माण पर केंद्रीय मंत्र... हरियाणा के शिक्षा मंत्री महीपाल ढांडा ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, पा... चंडीगढ़ में हरियाणा के भीतर खरीफ सीजन 2026-27 के दौरान धान खरीद प्रक्रिया संपन्न, अब केवल उठान कार्य... जुलाना के फतेहगढ़ गांव में 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या औ...

ग्वालियर में बड़ा हादसा, तेज आंधी से गिर गई मकान की दीवार, चार लोगों की मौत

45

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर जिले में शंकरपुर न्यू दाल बाजार इलाके में एक मकान की दूसरी मंजिल की दीवार तेज आंधी और बारिश के कारण गिर गई। पांच लोग गंभीर घायल हो गए थे, जिनको तत्काल रेस्क्यू कर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, इस हादसे में चार लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है जिसका अभी इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार की शाम 4 बजे आई तेज आंधी और बारिश बिजली के बीच कुछ लोग एक मकान के पास प्लाट पर बनी टीन शेड में चले गए थे इस दौरान बड़ा हादसा हो गया।

मकान के दूसरे मंजिल की दीवार अचानक गिर गई, जिससे टीन शेड के नीचे खड़े लोग दब गए। तेज आवाज के बाद इलाके में हड़कंप मच गया था। स्थानीय स्तर पर लोगों ने टीन शेड मलवे में दबे लोगों का बचाव कार्य शुरू किया। इस दौरान पुलिस और बचाव दल भी मौके पर पहुंचा था। जहां पांच लोगों को निकाल कर अस्पताल ले जाया गया।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही चार लोगों की मौत हो गई। हादसे में खुद मकान मालिक महेंद्र इंगले की मौत हुई है और तीन अन्य जिनमें 32 साल का जावेद, 40 साल का इसरायल, 35 साल के मफरत की मौत हो गई है। सभी आपस में रिश्तेदार बताए गए हैं, तो वहीं 20 साल के माहिर खान का गंभीर अवस्था में ग्वालियर के जयारोग्य अस्पताल के ट्रामा सेंटर में इलाज जारी है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.