Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जुलाना के फतेहगढ़ गांव में 42 वर्षीय महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या औ... हरियाणा के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन आमंत्रित हिसार के महिला छात्रावासों में अब सिर्फ महिला कर्मचारियों की होगी तैनाती, पुरुष स्टाफ को हटाया जाएगा पंचकूला के मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' का शुभारंभ बलौदाबाजार में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ आगाज, पहले दो दिनों में हुई 2,315 मीट्रिक टन की बंपर... प्राग में आयोजित 18वीं USIC क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक बस्तर से बटालियन वापसी पर कांग्रेस की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, कांग्रेस नेताओं को बताय... उत्तर बस्तर कांकेर में ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, एसएसबी की 33वीं वाहिनी ने आयोजित क... खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नवागांव कंवर में सरपंच के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव गिरा, वर्तमान सरप... धमतरी में संत शिरोमणि जलाराम बापा की 227वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, गूंजे भक्ति गीत

घरेलू विवाद में तीन बच्चों के साथ पति-पत्नी ने खाया जहर, तीनों मासूमों ने तोड़ा दम, दंपति की हालत गंभीर..

38

कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के परतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चंदनपुर के पीवी 70 शांतिनगर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने जहरीला पदार्थ खा लिया, जिसमें तीन मासूम बच्चों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मृत बच्चों की पहचान वर्षा बैरागी (11 वर्ष), दीप्ति बैरागी (7 वर्ष) और देवराज बैरागी (5 वर्ष) के रूप में हुई है।

बच्चों के माता-पिता की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों का पखांजूर सिविल अस्पताल में इलाज चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार मां गर्भवती भी है और दोनों की स्थिति नाजुक बनी हुई है। इस घटना की सूचना मिलते ही गांव में मातम पसर गया।

बड़ी संख्या में ग्रामीणों और स्थानीय लोग पीड़ित परिवार के घर और अस्पताल में जुटे हुए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और मामले की जांच जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू विवाद के चलते यह हृदयविदारक कदम उठाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.