Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: दिल्ली पुलिस से मांगी स्टेटस रिपोर्ट, कहा- अपराध... गुरुग्राम की न्यू कॉलोनी में सनसनी: घर में मृत मिली 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला, हत्या के शक में एक युवक... गुरुग्राम में अवैध कचरा फेंकने वालों पर पुलिस का शिकंजा: दिल्ली से कूड़ा लाने वाले 10 आरोपी गिरफ्तार... पानीपत में नर्सिंग स्टाफ का विरोध तेज: 'मॉडल ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी' के खिलाफ 3 दिवसीय सांकेतिक हड़त... फरीदाबाद के बाल सुधार गृह से बड़ी लापरवाही: बाथरूम की खिड़की तोड़कर 3 नाबालिग बंदी फरार, मचा हड़कंप हिसार में खूनी संघर्ष: कैमरी क्रिकेट स्टेडियम के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत और दूसरा गंभ... कैथल में पुलिस और बदमाश के बीच मुठभेड़: आरोपी की फायरिंग से ASI की बाल-बाल बची जान, जवाबी कार्रवाई म... हरियाणा भाजपा का बड़ा संगठनात्मक संदेश: 7 अक्टूबर को तीन प्रमुख क्षेत्रों में उतरेंगे केंद्रीय व प्र... जापान में आयोजित एशिया चैंपियनशिप में चमके हरियाणा के खिलाड़ी: खेल मंत्री गौरव गौतम ने एयरपोर्ट पर क... Bahadurgarh News: बहादुरगढ़ में एनसीआर माइनर से मिले महिला और पुरुष के शव, इलाके में फैली सनसनी

महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा का पहला गाना ‘सादगी’ रिलीज, लाला जोड़ा पहन लूट ली महफिल

31

सोशल मीडिया के जमाने कब किसे शोहरत हासिल हो जाए, ये कोई नहीं जानता. महाकुंभ ने कई लोगों की किस्मत बदली, लेकिन जो बदलाव मोनालिसा की जिंदगी में आया, वो देख हर कोई दंग रह गया है. महाकुंभ में अपने आंखों के चलते सुर्खियां बटोरने वाली मोनालिसा का एक्टिंग डेब्यू भी हो गया है. मोनालिसा का पहला गाना रिलीज कर दिया गया है. फैन्स वायरल गर्ल की इस कामयाबी को देखकर काफी खुश हैं. मोनालिसा के पहले गाने का नाम ‘सादगी’ है.

‘सादगी’ के जरिए मोनालिसा को अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत करने का मौका मिला है. इस म्यूजिक वीडियो सॉन्ग में एक्ट्रेस के साथ उत्कर्ष सिंह भी नजर आ रहे हैं. गाने की शुरूआत में महाकुंभ गर्ल को सफेद कलर के लहंगे में देखा जा सकता है. मोनालिसा की खूबसूरती को मेकर्स ने बेहतरीन तरीके से पेश करने की कोशिश की गई है. वहीं उनकी आंखे भी सभी का ध्यान अपनी ओर खींचती हुई नजर आ रही हैं.

मोनालिसा का नया गाना इंटरनेट पर छाया

मोनालिसा का ये नया अंदाज दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. उत्कर्ष के साथ वायरल की जोड़ी सभी को काफी इंप्रेस कर रही है. वहीं मोनालिसा को देखकर ये भी नहीं कहा जा सकता है कि वो कोई न्यूकमर हैं. उनके हाव-भाव बिल्कुल प्रोफेशनल लग रहे हैं. गाने के सामने आते ही इसे दर्शक लगातार देखते हुए नजर आ रहे हैं. फैन्स इस गाने पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर् ने उनकी तारीफ करते हुए कहा बहुत खूबसूरत, खुशकिस्मत लड़की. वहीं काफी यूजर्स तो सिर्फ उनकी आंखों की तारीफ करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

हजारों लोगों ने देखा मोनालिसा का पहला गाना

मोनालिसा के गाने ‘सादगी’ को अब तक हजारों लोग देख चुके हैं. सोशल मीडिया पर भी हर तरफ इस गाने के चर्चे हो रहे हैं. इस गाने के बाद अब उम्मीद की जा रही है कि मोनालिसा जल्द ही किसी फिल्म में भी नजर आ सकती है. उन्हें बड़े पर्दे पर देखने का इंतजार फैन्स दिल थामकर कर रहे हैं. बता दें, मोनालिसा को महाकुंभ में माला बेचते हुए पहली बार नॉटिस किया गया था. जहां उनकी आंखों और खूबसूरती को काफी सराहा गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.