Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
हरियाणा के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत आवेदन आमंत्रित हिसार के महिला छात्रावासों में अब सिर्फ महिला कर्मचारियों की होगी तैनाती, पुरुष स्टाफ को हटाया जाएगा पंचकूला के मोरनी ब्लॉक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया 'माटी वंदन अभियान' का शुभारंभ बलौदाबाजार में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का हुआ आगाज, पहले दो दिनों में हुई 2,315 मीट्रिक टन की बंपर... प्राग में आयोजित 18वीं USIC क्रॉस कंट्री चैंपियनशिप में भारतीय रेलवे की पुरुष टीम ने जीता स्वर्ण पदक बस्तर से बटालियन वापसी पर कांग्रेस की टिप्पणी पर मुख्यमंत्री का तीखा पलटवार, कांग्रेस नेताओं को बताय... उत्तर बस्तर कांकेर में ग्रामीण युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, एसएसबी की 33वीं वाहिनी ने आयोजित क... खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के नवागांव कंवर में सरपंच के खिलाफ आया अविश्वास प्रस्ताव गिरा, वर्तमान सरप... धमतरी में संत शिरोमणि जलाराम बापा की 227वीं जयंती पर निकाली गई भव्य शोभायात्रा, गूंजे भक्ति गीत जांजगीर के कोतवाली थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर लूटपाट और महिला से मारपीट, पुलिस ने तेज क...

जयमाल पहनाई, 7 फेरे लिए… एक घंटे बाद दुल्हन ने दिया ऐसा सरप्राइज, सदमे में चला गया दूल्हा

34

मध्य प्रदेश के राजगढ़ में एक शादी सिर्फ एक घंटे तक की टिक पाई. मंदिर में जयमाल हुई फिर 7 फेरे भी लिए. उसके एक घंटे बाद दुल्हन अचानक गायब हो गई. उधर, ससुराल वाले दुल्हन का इंतजार कर रहे थे. यहां दूल्हा अपनी दुल्हनिया को ढूंढ रहा था. फिर पता चला कि दुल्हन तो सब कुछ लेकर भाग गई है. दरअसल, वो तो लुटेरी दुल्हन थी, जिसने पैसों के चक्कर में दूल्हे को ठगा. फिर शादी होते ही खेल कर गई.

दूल्हा बेचारा दुल्हन की हरकत देख सदमे में चला गया. फिर परिवार के साथ थाने जाकर उसने FIR दर्ज करवाई. पुलिस ने दूल्हे की तहरीर पर लुटेरी दुल्हन और उसके 2 साथियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है. सभी की तलाश जारी है.

मामला ब्यावरा के बांकपुरा गांव का है. यहां रहने वाला एक युवक लुटेरी दुल्हन का शिकार हो गया. लुटेरी दुल्हन ने पहले उससे कोर्ट फिर मंदिर में शादी की. लेकिन एक घंटे बाद ही दूल्हे और उसके परिवार को चकमा देकर दुल्हन फुर्र हो गई.

दूल्हे रामगोपाल ने पुलिस को बताया- मेरी शादी नहीं हो रही थी. हम इस बात से काफी परेशान थे. कुछ दिन पहले महाबल गांव निवासी दलाल गोकूल वर्मा गांव में आया. उसे जब पता चला कि मेरे लिए रिश्ता ढूंढा जा रहा है तो वो हमारे घर आया. मेरे पिता से कहा कि मेरी नजर में तुम्हारे लड़के के लिए एक लड़की है. लड़की का नाम दिव्या भगनानी बताया. लड़की वालों का पता भोपाल जिले के 207 एलजी रोड़ मेन रोड़ पानी की टंकी के पास नारियाखेड़ी तहसील में बताया.

दुल्हन की फोटो दिखाई गई

पीड़ित दूल्हे के मुताबिक- इसके बाद गोकूल ने जमनालाल वर्मा निवासी रतूआ तहसील बैरसिया से संम्पर्क किया. उन्होंने दो लाख रुपए में शादी कराने को कहा. बात पक्की होने पर मेरे पिता ने गहने बेचकर दो लाख रुपयों का इंतजाम किया. फिर गोकूल और उसका साडू जमनालाल हमारे घर आया. होने वाली दुल्हन की हमें फोटो दिखाई. दुल्हन हमें पसंद आई तो हमने शादी की डेट रखवा दी.

एक घंटे बाद ही फुर्र हुई दुल्हन

दूल्हे ने बताया- ब्यावरा में अंजनीलाल मंदिर से शादी करना तय हुआ. इसके बाद यहां 23 अप्रैल को दुल्हन दिव्या भगनानी अपने पिता हरीश के साथ मंदिर पहुंची. कोर्ट में मैरिज की लिखा पढ़ी होने के बाद भी रिश्तेदारों की मौजूदगी में मंदिर में शादी संपन्न हुई. मंदिर में ही शादी की सभी रस्में अदा की गई. वरमाल के बाद 7 फेरे लिए गए. इसी दौरान मेरे पिता ने गोकूल और जमनालाल को दो लाख रुपए दिए. जब विदाई का समय आया तो गोकूल और जमना लाल ने दुल्हन को बाथरूम कराने का लाकर कहा. इधर दूल्हे पक्ष के लोग विदाई के लिए इंतजार करते रहे. उधर दुल्हन सहित तीनों वहां से फरार हो गए. अब ये एक घंटे वाली शादी हर कहीं चर्चा का विषय बनी हुई है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.