Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

‘सोनम को भगाने के लिए कौन लेकर आया था बुर्का…’ आरोपियों ने किए हैरान करने वाले नए खुलासे

94

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में रोजाना नए खुलासे हो रहे हैं. पुलिस की पूछताछ में आरोपी सोनम और राज कुशवाहा ने बताया कि 11 दिन पहले राजा की हत्या का प्लान तैयार किया था. राज ने अपने दोस्तों की मदद से इस हत्याकांड को अंजाम दिया. आरोपियों ने राजा की हत्या से पहले तीन बार जान से मारने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान वह हर बार फेल रहे. चौथी बार में उन्होंने राजा को मौत के घाट उतार दिया.

राजा रघुवंशी के हत्याकांड में शामिल हत्यारों और मास्टरमाइंड को मेघालय पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पुलिस इन दिनों उनसे हत्या के घटनाक्रम और कारण को लेकर गहराई से पूछताछ कर रही है. आरोपियों से पूछताछ में हो रहे खुलासे की जानकारी देते हुए मेघालय पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि राजा को मारने के लिए एक बार गुवाहाटी में हत्या की कोशिश की गई. वहीं, तीन बार शिलॉन्ग में प्लान तैयार किया, लेकिन इस दौरान आरोपी नाकामयाब रहे.

तीन बार तैयार किया हत्या का प्लान

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने तीन बार राजा हत्या का प्लान तैयार किया. आरोपियों ने ग्राझ्याट में डबल डेकर ब्रिज पर राजा को मारने की कोशिश की, लेकिन शव मिल जाने के डर से नहीं मारा. इसके बाद उन्होंने मावलिया काय में फॉल के बीच हत्या करनी चाही. हालांकि इस बार वह चूक गए. आखिर में उन्होंने चौथी कोशिश में वेंगसग डव फॉल पर राजा की बेरहमी से हत्या कर उसके शव को एक गहरी खाई में फेंक दिया.

एक महिला की हत्या का भी था प्लान

हत्या के दौरान पत्नी सोनम भी मौके पर ही मौजूद थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनम हत्या के बाद दो दिन नहीं बल्कि 26 से 8 जून तक इंदौर में ही थी. राज ने उसे किराया पर फ्लैट लेकर ठहराया था. मामले को और भी ज्यादा पेचीदा बनाने के लिए आरोपियों ने एक महिला की हत्या की भी प्लानिंग की थी. वह लोग महिला को मारकर स्कूटी सहित जालने या फिर नदी में बहाने की योजना बना चुके थे. ताकि किसी को भी इस सोनम के बारे में कुछ भी पता न चल पाए.

बुर्का पहनकर भागी थी सोनम

राज ने इंदौरा के आरोपियों को 50 हजार रुपये के साथ मोबाइल और एक काले रंग का बुर्का दिया था. इस बुर्के को लेकर आरोपी आकाश शिलांग गया था. हत्या के बाद सोनम इसी बुर्के को पहनकर कैब से सिलीगुड़ी भागी थी. पुलिस की जांच में सामने आया है कि सोनम फोटो शूट कराने के बहाने राजा को खाई के ऊपरी हिस्से में ले गई थी.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.