Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

नर्मदापुरम ब्रिज पर हुआ हादसा, 70 फीट नीचे गिरी ट्रैक्टर – ट्रॉली, एक की मौत, अन्य लापता

39

नर्मदापुरम। मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में नर्मदा ब्रिज से एक ट्रैक्टर – ट्रॉली अचानक अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। बताया जा रहा है कि इस ट्रैक्टर ट्राली में तीन लोग सवार थे। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और एक व्यक्ति अभी लापता बताया जा रहा है। एक व्यक्ति गंभीर घायल है। जिस को बुदनी  अस्पताल भेजा गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर ट्रॉली बुदनी की तरफ से आ रहा था। सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था।

पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया मौके पर लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ भी लग गई और जाम की स्थिति भी बन गई थी। हादसे के पीड़ितों के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। इस हादसे में एक युवक की मौत और दूसरा घायल और तीसरा लापता है। लापता युवक की तलाश की जा रही है।

यह हादसा कैसे हुआ है इसका फिलहाल पता नहीं चल पाया है। हादसे में लापता युवक की सर्चिंग के लिए एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी और लापता युवक की तलाश शुरू कर दी गई वहीं एक युवक अभी गंभीर घायल है। इसलिए अभी यह पता नहीं चल पाया है कि यह हादसा कैसे हुआ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.