Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

“नीतीश कुमार 9वीं बार लेंगे CM पद की शपथ”, JDU बोली- राजनीति में इंडिया गठबंधन की हो गई अकाल मृत्यु

32

पटनाः सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। वहीं, नीतीश कुमार के इस्तीफा देने के बाद जनता दल यूनाइटेड (JDU) के एमएलसी नीरज कुमार (Neeraj Kumar) ने कहा कि हमारी नई सरकार भाजपा और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के साथ बनने जा रही है। नीतीश कुमार 9वीं बार शपथ लेंगे।

“राजनीति में इंडिया गठबंधन की हो गई अकाल मृत्यु”
एमएलसी नीरज कुमार ने कहा कि सभी चीज़ों को ध्यान में रखते हुए और इंडिया गठबंधन (India Alliance) में गंभीरता के अभाव के चलते हमने यह फैसला लिया है। राजनीति में इंडिया गठबंधन (India Alliance) की अकाल मृत्यु हो गई। बता दें कि सियासी हलचल के बीच नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल राजेंद्र आर्लेकर को सौंपा और राज्यपाल ने कुमार का इस्तीफा स्वीकार कर लिया। इस्तीफा देने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीतीश कुमार को बधाई दी है। पीएम ने फोन कर नीतीश कुमार से बात की है। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को उपमुख्यमंत्री बनाया जा सकता है। सूत्रों ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के समर्थन से शाम तक नई सरकार के गठन की संभावना है। वहीं नीतीश कुमार अब नौंवी बार सीएम बनने जा रहे हैं।

गौरतलब है कि नीतीश कुमार ने 18 महीने में दूसरी बार पाला बदला हैं। इससे पहले उन्होंने जद (यू) में विभाजन की कोशिश करने का आरोप लगाते हुए भाजपा से नाता तोड़कर राजद-कांग्रेस गठबंधन के साथ हाथ मिला लिया था। वह 2017 में भी भाजपा से रिश्ता तोड़कर राजद-कांग्रेस गठबंधन शामिल हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.