शिवपुरी। मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। सुरवाया थाना क्षेत्र में बुधवार को दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक बूढ़ी बरोदा गांव के रहने वाले थे, यह घटना अमोला घाटी के ऊपर की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से अपने गांव जा रहे थे। तभी ऑल्टो कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में दोनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने दोनों युवकों के शवों को कब्जे में लेकर शिवपुरी के जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, पुलिस अभी इस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.