Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
सतना जिला अस्पताल में बड़ा नियम उल्लंघन: पीएम हाउस में घुसाई गईं स्कूली छात्राएं, सामने कराया गया पो... सागर यूनिवर्सिटी और महार रेजीमेंट की नई पहल: अग्निवीरों के लिए शुरू होगा 'ड्रोन टेक्नोलॉजी' कोर्स, न... भोपाल में 80 हजार दुकानों पर मंडराया संकट: सुप्रीम कोर्ट के आदेश से 5 लाख लोगों का रोजगार खतरे में; ... सागर कॉन्वेंट स्कूल विवाद: पहचान पत्र पर आदिवासी नाम मिलने से भड़का गुस्सा; प्राचार्या सिस्टर केथरिन... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... छतरपुर हत्याकांड का खुलासा: शराब के नशे में विवाद के बाद पड़ोसी ने लाठी से की हत्या, कुल्हाड़ी से का... शिवपुरी में वन विभाग का पिंजरा फेल, ग्रामीणों का 'देसी जुगाड़' हिट: चंदे के बकरे से 24 घंटे में कैद ... JPSC परीक्षा धांधली: सुप्रीम कोर्ट में याचिका दाखिल; सेवानिवृत्त जज की अध्यक्षता में SIT और CBI जांच... JPSC-JSSC धांधली के खिलाफ रांची में छात्रों का हुंकार: मंत्री प्रतिनिधिमंडल संग बैठक विफल, TDPL कंपन... Gauri Shiksha Foundation के चेयरमैन Mukesh Sharma ने कांवड़ सेवा शिविर में जनसेवा को बताया सबसे बड़ी...

सोनम ने पति के सामने रखी थी अजीब शर्त, राजा से कहा था – कामाख्या में जब तक हम दर्शन नहीं करेंगे, दूर रहेंगे

22

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पत्नी सोनम को लेकर मेघालय पुलिस शिलॉन्ग पहुंच गई है। राज कुशवाहा के चार साथियों को लेकर इंदौर से भी पुलिस टीम शिलॉन्ग रवाना हो गई है. अब पुलिस सभी आरोपियों से एक साथ पूछताछ करेगी। वहीं इस मामले में सोनम को लेकर एक और खुलासा हुआ है। बताया जा रहा है कि सोनम का राज के साथ रिश्ता है यह बात उसके परिवार को पता थी, बावजूद इसके परिवार ने राजा के साथ सोनम की शादी कर दी. शादी तय होने के बाद सोनम का अपनी मां से झगड़ा भी हुआ था।

सोनम ने शादी के बाद राजा से दूरी बना ली थी. शादी के बाद भी दोनों के बीच संबंध नहीं बने, वहीं पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोनम ने राजा से कहा था कि मैने मन्नत मांगी है जब तक हम दोनों कामाख्या देवी के दर्शन नहीं कर लेते, तब तक दूर ही रहेंगे।

इसके बाद सोनम मायके चली गई थी और यहां पर ही उसने राजा को रास्ते से हटाने का प्लान तैयार किया। गुवाहाटी जाने के लिए टिकट बुक किए थे। पूछताछ में राज के साथ तीनों सुपारी किलर्स ने बताया कि सोनम 22 मई को शिलॉन्ग पहुंच गई थी। 23 मई को राजा की सुनसान इलाके में हत्या कर दी गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.