Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
India's Fastest Metro: भारत की सबसे तेज मेट्रो की रफ्तार ने चौंकाया, अब घंटों का सफर मात्र 30 मिनट म... India AI Impact Summit 2026: बिहार में तकनीक का नया दौर, राज्य सरकार ने ₹468 करोड़ के MoU पर किए हस्... Mamata Banerjee vs EC: "चुनाव आयोग की हिम्मत कैसे हुई?" सुप्रीम कोर्ट के नियमों के उल्लंघन पर भड़कीं... Delhi Kidnapping: पहले विश्वास जीता, फिर दूध पिलाने के बहाने बच्चा लेकर फरार! दिल्ली के अंबेडकर हॉस्... Rape Case Verdict: दुष्कर्म मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट का बड़ा फैसला, दोषी को 7 साल की कड़ी सजा और ... Bhupinder Hooda on Crime: "हरियाणा में वही सुरक्षित है जिसे कोई मारना नहीं चाहता"—बढ़ते अपराध पर हुड... Haryanvi Singer Harsh Gupta Arrested: हरियाणवी सिंगर हर्ष गुप्ता गिरफ्तार, पुलिस ने इस गंभीर मामले म... High-Tech Fraud: पेमेंट का फर्जी मैसेज दिखाकर लाखों के गहने ले उड़ा ठग, शातिर की तलाश में जुटी पुलिस Rohtak Gangwar: रोहतक में सरेआम गैंगवार, गोगा की 20 से अधिक गोलियां मारकर हत्या, CCTV में कैद हुई खौ... Haryana Vivah Shagun Yojana: हरियाणा में बेटी की शादी के लिए मिलेंगे 71,000 रुपये, जानें क्या है पात...

महाकाल के दरबार पहुंचीं ये एक्ट्रेस, बाबा से क्या मांगी मुराद? इन फिल्मों में आ चुकी हैं नजर

9

आगामी फिल्म इंडिया हाउस की सफलता के लिए अभिनेत्री साईं मांजरेकर विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचीं, जहां उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया. इसके बाद नंदी की भी पूजा की. इस दौरान बाबा महाकाल की भक्ति में साईं मांजरेकर लीन नजर आईं. उन्होंने जय श्री महाकाल का जयकारा लगाने के साथ ही ऊं नमः शिवाय का जाप भी किया.

श्री महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित अर्पित गुरु ने बताया कि प्रसिद्ध अभिनेता महेश मांजरेकर की बेटी अभिनेत्री साईं मांझरेकर आज बाबा महाकाल के दर्शन करने उज्जैन आई थीं. उन्होंने भारतीय परिधान में बाबा महाकाल का पूजन अर्चन किया और उसके बाद चांदी द्वार से बाबा महाकाल के दर्शन कर हाथ जोड़कर संकल्प भी लिया. पूजन अर्चन के दौरान वह बाबा महाकाल के सामने हाथ जोड़कर, संकल्प लेते हुए और बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दीं.

‘बाबा महाकाल के दर्शन कर अच्छा लगा’

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद अभिनेत्री साईं मांजरेकर ने कहा कि यहां आकर काफी अच्छा लगा. बार-बार बाबा महाकाल मुझे बुलाते रहे, ऐसी मेरी मनोकामना है. यहां आकर मुझे शांति मिली और पॉजिटिव एनर्जी भी मिली. मैंने इस मंदिर के बारे में काफी सुंदर रखा था, लेकिन आज जब बाबा महाकाल के दर्शन किए तो मुझे काफी अच्छी अनुभूति प्राप्त हुई. आपने बताया कि आज बाबा महाकाल से अपनी आने वाली फिल्म इंडिया हाउस की सफलता के लिए मनोकामना करने आई हूं.

इन फिल्मों मे काम कर चुकी हैं साईं

बताया जाता है कि अभिनेत्री साईं मांजरेकर अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर और निर्माता मेधा मांजरेकर की बेटी हैं. उन्होंने धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा की. साईं ने फिल्म उद्योग मे पहला कदम महेश मांजरेकर के सहायक निर्देशक के रूप में फिल्म विरुद्ध (2005) में काम करना शुरू किया था. उन्होंने मराठी फिल्म काकस्पर्श (2012) में भी एक छोटी भूमिका निभाई है, जहां उन्होंने सचिन खेडेकर के साथ अभिनय किया है. साईं ने 2019 में दबंग 3 में सलमान खान के साथ, तेलुगु फिल्मों घनी में (2022), मेजर (2022) और स्कंद (2023) में अभिनय किया था. इसके बाद भी वे लगातार फिल्मों में काम करती रहीं और अब जल्द ही उनकी नई फिल्म आने वाली है. साईं हिंदी फिल्मों के साथ ही मराठी व तेलगु भाषा की फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.