Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... रांची में JPSC परीक्षा रद्द करने की मांग तेज: अनशन पर बैठे राहुल क्रांति की बिगड़ी तबीयत, NDA विधायक... मध्य प्रदेश के 75 हजार शिक्षकों के प्रमोशन के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंची सरकार, TET समकक्ष मान्यता हेत... भोपाल: बारिश से मिट्टी बहने पर नाले तक पहुँचा नवजात का शव, खजूरी सड़क पुलिस ने किया खुलासा रतलाम के सिंदुरकिया हत्याकांड का सनसनीखेज पर्दाफाश: 6 महीने पुरानी रंजिश में दोस्त ने चाकू से किए 14... ग्वालियर में कांवड़ यात्रा के दौरान बड़ा विवाद! कार टकराने के बाद दो पक्षों में चले लाठी-सरिए, एक दर... आवारा कुत्तों और डॉग बाइट पर MP हाईकोर्ट सख्त: सरकार ने पेश की स्टेटस रिपोर्ट, 14 अगस्त को अगली सुनव... 12 अगस्त को सूर्यग्रहण पर छाया संशय! ज्योतिष आचार्य ने बताया— क्या हरियाली अमावस्या की पूजा-पाठ पर ल... छिंदवाड़ा से CM मोहन यादव करेंगे 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान 2026' का आगाज़, जनवरी 2027 तक लगेंगे... मध्य प्रदेश हाईकोर्ट का ऐतिहासिक आदेश: FSL की 20% DNA रिपोर्ट्स की होगी रैंडम जांच, कट-पेस्ट की सफाई...

हनुमान जी की पूजा में इन नियमों का करें पालन, प्रसन्न होंगे बजरंगबली

39

इंदौर। सनातन धर्म में हनुमान जी की पूजा को शुभ माना जाता है। मंगलवार का दिन विशेष रूप से भगवान हनुमान को समर्पित होता है। मंगलवार के दिन सच्ची श्रद्धा से संकट मोचन की पूजा करने से सभी समस्याएं दूर हो जाती हैं। कहा जाता है कि मंगलवार के दिन बजरंगबली की पूजा करने से कार्यों में सफलता मिलती है और विशेष लाभ प्राप्त होता है। अगर इस दिन कुछ खास उपाय किए जाएं, तो ये शुभ परिणाम देते हैं। आइए, जानते हैं कि वे उपाय कौन-से हैं।

प्रसन्न होंगे हनुमान जी

मंगलवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना लाभकारी होता है। इससे भगवान हनुमान बहुत प्रसन्न होते हैं। पाठ शुरू करने से पहले, अपने आप को पवित्र स्थिति में रखें। पाठ करने के लिए लाल रंग के आसन पर बैठें। मंगलवार या शनिवार से हनुमान चालीसा का पाठ शुरू करें और लगातार 40 दिनों तक यह उपाय करते रहें।

इसके अलावा हर शनिवार और मंगलवार को हनुमान मंदिर जाएं और जरूरतमंदों की मदद करें। इन कार्यों से हनुमान जी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाते हैं।

भगवान हनुमान पूजा विधि

  • मंगलवार के दिन हनुमान जी की मूर्ति पर चमेली का तेल और सिन्दूर चढ़ाएं।
  • इस दिन तामसिक भोजन और शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए।
  • मंगलवार के दिन भगवान राम के नाम का जाप करें, इससे आपको हनुमान जी का आशीर्वाद प्राप्त होगा।
  • हनुमान जी की पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग शुभ माना जाता है।
  • हनुमान जी को लड्डू बहुत पसंद हैं, इसलिए उन्हें लड्डू का भोग अवश्य लगाएं।
  • पूजा का समापन हनुमान जी की आरती के साथ करें।
  • अंत में हनुमान जी से प्रार्थना करें।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.