Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल, ग्वालियर ले जाते समय बुजुर्ग की मौत उमरिया में 13 करोड़ की लागत से बने 369 सामुदायिक शौचालय बदहाल: कहीं लगे ताले, तो कहीं टोंटी-टंकियां ... ग्वालियर: ड्राई डे पर शराब पीकर कार से मचाया तांडव, 7 घायल और कई वाहन क्षतिग्रस्त; चालक गिरफ्तार कैल्शियम और प्रोटीन का पावरहाउस है मखाना: डाइट में शामिल करें ये 4 टेस्टी रेसिपीज़, हड्डियां होंगी म... ऑस्ट्रेलिया में बांग्लादेश की ऐतिहासिक जीत: किसान के बेटे हसन महमूद ने झटके 9 विकेट, रचा नया इतिहास भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म 'रामायण', 4000 करोड़ के बजट पर यश ने समझाया गणित बेल्जियम में घर की मरम्मत के दौरान दीवार से निकला 99 करोड़ का सोना: सोने की ईंटें और सिक्के देख मजदू... ग्लोबल क्राइसिस में भी नहीं थमेगी LPG सप्लाई: रिलायंस, नायरा और PSU रिफाइनरियों के लिए नया प्रोडक्शन... सावधान! असली जैसे दिखने वाले 'फेक UPI ऐप' से हो रही ठगी: स्क्रीन पर दिखता है सक्सेस मैसेज, खाते में ... घर की सुख-शांति छीन सकता है दक्षिण-पश्चिम का वास्तु दोष! इन 9 आसान उपायों से दूर करें नैऋत्य कोण का ...

आतिशी को 43 km दूर उठाकर ले गई दिल्ली पुलिस, भड़के केजरीवाल बोले- ये तानाशाही है

39

कालकाजी में झुग्गियों को तोड़ने का विरोध करने पहुंची दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी को हिरासत में ले लिया गया. इसके बाद उन्हें कालकाजी से 43 किलोमीटर दूर बाबा हरिदास नगर थाने (झरोड़ा कलां) में रखा गया है. आतिशी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है. इस घटना के बाद आम आदमी पार्टी लगातार बीजेपी पर हमलावर है. अरविंद केजरीवाल ने इस घटना को तानाशाही बताया है.

केजरीवाल बोले- ये तानाशाही है

केजरीवाल ने ट्वीट कर कहा, बीजेपी सरकार पूरी दिल्ली में गरीबों के आशियाने उजाड़ रही है, लोगों को बेघर कर रही है. जब आम आदमी पार्टी गरीबों के साथ खड़ी होती है और उनकी आवाज उठाती है, तो हमारे नेताओं को गिरफ्तार कर लिया जाता है.

उन्होंने कहा कि आज नेता विपक्ष आतिशी को हिरासत में लिया गया. ये तानाशाही है. बीजेपी चाहे हम सबको गिरफ्तार कर ले, लेकिन हम दिल्ली की आम जनता के हक के लिए आवाज उठाते रहेंगे. वहीं, राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा है कि गरीब झुग्गी वालों के हक में आम आदमी पार्टी की लड़ाई जारी रहेगी. लाठी चलाओ चाहे जेल भेजो.

झुग्गी वालों की हाय लगेगी- आतिशी

हिरासत में लिए जाने से पहले दिल्ली की पूर्व सीएम आतिशी ने कहा कि बीजेपी कल इन झुग्गियों को ध्वस्त करने जा रही है और मुझे आज जेल भेजा जा रहा है क्योंकि मैं इन झुग्गीवासियों के लिए आवाज उठा रही हूं. बीजेपी और रेखा गुप्ता को झुग्गी वालों की हाय लगेगी. बीजेपी कभी वापस नहीं आएगी. दरअसल, कालकाजी के भूमिहीन कैंप में बुलडोजर एक्शन से पहले आतिशी झुग्गीवासियों से मिलने पहुंची थीं.

बुलडोजर कार्रवाई पर AAP हमलावर

दिल्ली में पिछले कई दिनों से कई इलाकों में बुलडोजर कार्रवाई चल रही है. पहले मद्रासी कैंप कार्रवाई की गई और अब कालकाजी में होने वाली है. इसकोल लेकर आम आदमी पार्टी लगातार दिल्ली की बीजेपी सरकार पर हमलावर है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.