Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Congress Election Result: अभिषेक चौधरी को मिले सबसे ज्यादा 6.15 लाख वोट, राजस्थान यूथ कांग्रेस अध्यक... Rajasthan Kinnar House Theft: पुरानी रंजिश की आशंका के तहत पुलिस कर रही जांच, अज्ञात आरोपियों की तला... Chimur Ashramshala Controversy: डैंड्रफ की समस्या के नाम पर छात्रों के साथ अजीब सलूक, वायरल तस्वीरों... BJP vs Shinde Sena: नागपुर में बीजेपी के सामने बागी पूर्व विधायक की चुनौती, सीटों के बंटवारे के बाद ... Ulhasnagar Mahayuti Crisis: महाराष्ट्र में महायुति में पड़ी फूट! बीजेपी ने शिंदे सेना से अलग होने का... CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit: छत्तीसगढ़-सिंगापुर साझेदारी से खुलेंगे विकास के नए रास्ते, ग्रीन ... Chhattisgarh PMAY Success: छत्तीसगढ़ में बिना सरकारी खर्च के मिली 25,413 आवासों के लिए जमीन, केंद्र ... Kanker Divyang Camp: जगदलपुर में 7 अक्टूबर को लगेगा निःशुल्क दिव्यांग शिविर, कलेक्टर कुन्दन कुमार ने... Raipur Police Reshuffle: मुख्यमंत्री और राजभवन सुरक्षा में बदले गए अधिकारी, गृह विभाग ने जारी किया न... Sahibganj Murder Mystery Solved: साहिबगंज में गौरचंद्र बागती हत्याकांड का खुलासा, चचेरा भाई ही निकला...

घी के डिब्बे के अंदर 10 ग्रेनेड, मोजे-दस्ताने और दवाइयां… जम्मू-कश्मीर के राजौरी में मिला आतंकियों का ठिकाना

23

जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद के खिलाफ सेना को बड़ी सफलता मिली है. आतंकी गतिविधि के इनपुट पर 61-आरआर (राष्ट्रीय राइफल्स) ने राजौरी के थानमंडी गांव में सर्च ऑपरेशन शुरू किया था. इस दौरान एक आतंकी ठिकाना मिला, जहां से ग्रेनेड, कई बैटरी, खाने-पीने की चीजें और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई है.

आतंकी ठिकाने से 10 यूबीजीएल ग्रेनेड बरामद हुए हैं, जो कि एक बड़े घी के डिब्बे के अंदर छिपाए गए थे. फोटो फिल्म निगेटिव का 1 पैकेट मिला है. इसके साथ ही 50 छोटी बैटरियां, 10 टॉर्च की बैटरियां, 3 चम्मच, 1 टूथब्रश, 2 कंघी, 1 प्लास्टिक का तिरपाल, 1 कंबल, प्लास्टिक का 1 कैन, लोहे का 1 फेविकोल कैन और टूटा हुआ गोला-बारूद का 1 डिब्बा मिला है.

साइट को सील कर दिया गया

इसके साथ ही पुराने दस्ताने और मोजे, 2 पेन, 2 पैकेट दवाइयां, बिस्किट के रैपर, कागज का सामान और अन्य सामान मिला है. इस बरामदगी से पता चलता है कि इस क्षेत्र का इस्तेमाल पहले आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया गया होगा. साइट को सील कर दिया गया है और आगे की जांच चल रही है. सुरक्षा बलों द्वारा किसी भी अन्य सुराग का पता लगाने के लिए आस-पास के इलाकों में तलाशी अभियान जारी रखने की संभावना है.

पुंछ में एसआईए का बड़ा एक्शन

आतंकवाद के खिलाफ सेना के ऑपरेशन के साथ हीएसआईए (राज्य जांच एजेंसी) नेमंगलवार को बड़ी कार्रवाई की. नार्को टेररिज्म से संबंधित एक मामले की जांच में पुंछ में 2 घरों पर छापेमारी की. एक अधिकारी ने बताया कि एसआईए ने गागरियां गांव में मोहम्मद जमील उर्फ ​​आकाश और आमिर सोहेल के घरों की तलाशी ली. यहां से कई डिजिटल उपकरण और दस्तावेज जब्त किए.

2022 में SIA ने दर्ज किया था केस

अधिकारियों ने बताया कि सीमा पार से तस्करी कर भारी मात्रा में लाए गए नशीले पदार्थों की बरामदगी के बाद 2022 में एसआईए जम्मू ने मामला दर्ज किया था. प्रतिबंधित पदार्थ को बेचकर जुटाए गए पैसे का इस्तेमाल जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी गतिविधियों के लिए किया गया था.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.