Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
जबलपुर में महिला आरक्षक से पहचान छिपाकर दुष्कर्म और धर्मांतरण का दबाव, एसपी दफ्तर पहुंची पीड़िता नेपाल में कांवड़ यात्रा से पहले झंडे को लेकर भड़की हिंसा: भारत सीमा से लगे 5 जिलों में कर्फ्यू, सरका... अर्ली मेनोपॉज और हाई ब्लड प्रेशर का क्या है कनेक्शन? एक्सपर्ट से जानें एस्ट्रोजन हार्मोन का असर और ब... IB अफसर अंकित शर्मा हत्याकांड: ताहिर हुसैन समेत 5 को उम्रकैद, जानें किन पुख्ता सबूतों पर कोर्ट ने सु... पूर्णिया में बदल रही गांवों की तस्वीर: PM सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 281 परिवारों का बिजली बिल हु... हरिद्वार कांवड़ यात्रा में बड़ा हादसा: जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के 4 कांवड़ियो... संत रविदास के 650वें जयंती वर्ष पर भदोही बना 'संत रविदास नगर', सीएम योगी ने की सांस्कृतिक पुनर्स्थाप... बिहार विधान परिषद में बड़ा उलटफेर: बीजेपी एमएलसी देवेश कुमार ने दिया इस्तीफा, मंत्री दीपक प्रकाश के ... असम के शिलचर में बड़ा हादसा: पानी की टंकी की सफाई के दौरान दम घुटने से 4 लोगों की मौत; इलाके में शोक कटनी में 11 साल पुरानी जर्जर सड़क का केक काटकर मनाया जन्मदिन! कांग्रेस का प्रशासन के खिलाफ अनोखा विर...

बलरामपुर में ‘सड़क सुरक्षा माह’ का आगाज़: स्कूल बसों का फिटनेस टेस्ट शुरू, अनफिट वाहनों और नियमों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई

16

बलरामपुर: रामानुजगंज में 37वां सड़क सुरक्षा माह मनाया जा रहा है. इसके अंतर्गत यातायात विभाग और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम मिलकर लोगों को यातायात के प्रति जागरूक करते हुए स्कूल बसों, छोटी गाड़ियों का फिटनेस टेस्ट भी कर रही है.

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के मद्देनजर बसों और वैन की जांच

बलरामपुर में यातायात और परिवहन विभाग की संयुक्त टीम तीन जोन बनाकर स्कूलों के बसों की जांच कर रही है. विभागीय अधिकारी और कर्मचारी बसों की जांच के साथ ही सभी मानकों को पूरा करने और ट्रैफिक नियमों का पालन करने को कह रहे हैं. बच्चों को घर से स्कूल लाने और वापस उन्हें घर तक ले जाने के दौरान ड्राइवर्स को धीरे गाड़ी चलाने और बच्चों को सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई है. इस दौरान विभागीय अधिकारी कर्मचारी भी मौजूद रहे.

यातायात को लेकर जागरूकता अभियान

गाड़ियों की जांच सहित लोगों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा है. यातायात नियमों का पालन करने को लेकर लोगों को शपथ दिलाई जा रही है. शराब पीकर या नशीला पदार्थ का सेवन कर गाड़ी न चलाने की भी शपथ दिलाई गई. टू व्हीलर चलाने के दौरान हेलमेल और फोर व्हीलर चलाने के दौरान सीट बेल्ट लगाने का भी संकल्प दिलाया गया.

नियमों के उल्लंघन पर चालानी कार्रवाई

जिला यातायात प्रभारी विमलेश देवांगन ने बताया कि 37वां सड़क सुरक्षा माह चल रहा है. इसी दौरान स्कूल बसों की चेकिंग कर रहे हैं. तीन जोन बनाया है जिसमें रामानुजगंज, शंकरगढ़ और वाड्रफनगर है. यातायात प्रभारी ने बताया कि रविवार को 22 स्कूली गाड़ियों की चेकिंग की गई. जिसमें दो वाहनों में नियमों के उल्लंघन और पीयूसी की चालानी कार्रवाई की गई है. इसके साथ वाड्रफनगर और शंकरगढ़ में भी कार्रवाई चल रही है जहां आरटीओ अधिकारी स्कूलों की गाड़ियों की चेकिंग कर रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.