Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
Iran-Israel War Impact: ईरान युद्ध के कारण बढ़ सकते हैं पानी और कोल्ड ड्रिंक की बोतलों के दाम; भारतीय... मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड का बड़ा फरमान: "मुसलमानों के लिए इस्लामी उत्तराधिकार कानून अनिवार्य"; संपत्ति... विकसित भारत 2047: हरियाणा बनेगा देश का 'ग्रोथ इंजन'! उद्योग और युवाओं के कौशल पर सरकार का बड़ा दांव;... दिल्ली-देहरादून हाईवे पर 'आपत्तिजनक नारा' लिखना पड़ा भारी! दो युवतियों समेत 3 गिरफ्तार; माहौल बिगाड़ने... सावधान! दिल्ली में 48 घंटे बाद बरसेगा पानी, यूपी-राजस्थान में 'तूफान' जैसी हवाओं का अलर्ट; IMD ने पह... आगरा में 'जहरीली गैस' का तांडव! कोल्ड स्टोरेज से रिसाव के बाद मची भगदड़, जान बचाने के लिए खेतों की त... Bus Fire News: जैसलमेर से अहमदाबाद जा रही स्लीपर बस में लगी भीषण आग, एक यात्री झुलसा; खिड़कियों से क... कश्मीर में VIP सुरक्षा पर 'सर्जिकल स्ट्राइक'! फारूक अब्दुल्ला पर हमले के बाद हिला प्रशासन; अब बुलेटप... ईरान की 'हिट लिस्ट' में Google, Apple और Microsoft? अब टेक कंपनियों को तबाह करेगा तेहरान; पूरी दुनिय... दिल्ली में 'Zero' बिजली बिल वालों की शामत! खाली पड़े घरों की सब्सिडी छीनने की तैयारी; क्या आपका भी बं...

पुलिस के हाथ बड़ी सफलता, गोदामों से गेहूं की बोरियां चुराने वाला गिरोह का किया पर्दाफाश

7

संगरूर: जिला संगरूर पुलिस ने गेहूं चोरी की सिलसिलेवार घटनाओं में शामिल एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह सरकारी गोदामों में लूटपाट कर ट्रकों के जरिए गेहूं चुराता था। पुलिस ने उनके कब्जे से 421 बोरी गेहूं (कुल 210 क्विंटल 50 किलो) और एक ट्रक नंबर पी.बी.13-बी.आर.-3159 भी बरामद किया है।

एस.एस.पी. सरताज सिंह चहल ने बताया कि जिला पुलिस द्वारा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह सफलता हासिल हुई है, दिड़बा और शेरपुर इलाकों में हुई चोरियों की जांच के लिए एक विशेष टीम बनाई गई थी। पुलिस के अनुसार, 20-21 मई 2025 की रात 14-15 अज्ञात आरोपियों ने शेरपुर के पनसप गोदाम में घुसकर चौकीदारों से मारपीट की और उन्हें बांधकर 256 बोरी गेहूं लूट लिया। यह गेहूं एक वाहन में लोड करके ले गए। मामला थाना शेरपुर में एफ.आई.आर. नंबर 41 के तहत दर्ज हुआ।

इसके 3 दिन बाद, 3-4 जून की रात दिड़बा स्थित पनग्रेन के गोदाम में भी चोरी की बड़ी घटना हुई, जहां 280 बोरी गेहूं चोरी कर लिया गया। इस संबंध में थाना दिड़बा में मामला नंबर 85 के तहत दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तकनीकी साधनों और गुप्त सूचना के आधार पर 8 जून 2025 को 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपियों से आगे की पूछताछ जारी है और चोरी से संबंधित अन्य महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है।

गिरफ्तार आरोपियों की जानकारी

1 जगदीश सिंह उर्फ बुद्धू, पुत्र सुखदेव सिंह, निवासी बलवाड़ा, थाना सदर संगरूर 2 गोरा सिंह, पुत्र अजीत सिंह, निवासी सारों, थाना सदर संगरूर 3 बग्गा सिंह, पुत्र बलविंदर सिंह, निवासी सारों, थाना सदर संगरूर 4 सिकंदर सिंह, पुत्र दर्शन सिंह, निवासी अलीसेर, हाल निवासी सजमा, थाना भवानीगढ़ 5 हरप्रीत सिंह उर्फ पवन, पुत्र गुरमेल सिंह, निवासी सजमा, थाना भवानीगढ़ 6 सगन सिंह, पुत्र गुरप्रीत सिंह, निवासी सजमा, थाना भवानीगढ़ 7 गुरदीप सिंह उर्फ चुच्चा, पुत्र राजिंदर सिंह, निवासी बब्बनपुर पट्टी महिला, थाना छाजली8 गुरप्रीत सिंह उर्फ चीचू, पुत्र दिलबारा सिंह, निवासी रामदासिया पट्टी महिला, थाना छाजली 9 क्रिस मित्तल, पुत्र अमनदीप शर्मा, निवासी धूरी। पुलिस को 421 बोरी गेहूं, वजन 210 क्विंटल 50 किलो व ट्रक नंबर पी.बी.13-बी.आर.-3159 बरामद हुआ है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.