Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

फिल्मी स्टाइल में कार से आए बदमाश, प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ की मारपीट

30

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अन्नपूर्णा इलाके में  युवक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। प्रॉपर्टी ब्रोकर के साथ उसके ऑफिस के बाहर जमकर मारपीट की गई है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुदामा नगर निवासी योगेश राठी की शिकायत पर शुभम शर्मा और उसके 4 से 5 साथियों के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।

 योगेश ने बताया कि वह प्रॉपर्टी और जनरेटर किराए पर देने का काम करते हैं। 23 मार्च की रात, वह घर के पास एक सिगरेट की दुकान पर गए थे, जहां दीपक शर्मा भी मौजूद था। सिगरेट का धुआं उड़ाने की बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई थी। हालांकि, उस समय बात वहीं खत्म हो गई और योगेश अपने घर लौट आए थे।

अगले दिन शाम को 5 बजे, जब योगेश सुनील वर्मा के प्रॉपर्टी के ऑफिस के बाहर बैठे थे, तभी दीपक का भतीजा शुभम अपने 4-5 साथियों के साथ काली स्कॉर्पियो गाड़ी में वहां पहुंचा। शुभम ने आते ही धमकाते हुए अपने चाचा दीपक से झगड़े की बात पर योगेश से मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने लोहे की रॉड और ड्रम से कई बार उनके सिर पर हमला किया। जो वीडियो में भी दिखाई दे रहा है, फिलहाल वीडियो फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, अन्य की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.