Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
बालाघाट में घर में घुसकर सो रही महिला को उठा ले गया बाघ: कान्हा बफर जोन में दिल नहला देने वाला हादसा... पन्ना में दर्दनाक हादसा: 9 माह की गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत, एनीमिया बनी वजह; पति पर लापर... इंदौर ने नम आंखों से दी वीर सपूत को अंतिम विदाई, मेजर हमजा आरिफ सैन्य सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक ग्वालियर में गुमशुदा तोते 'शकुंतला' के लिए 50 हजार का इनाम: ढोल-लाउडस्पीकर से तलाश में जुटा ओझा परिव... इंदौर में महज 7 दिन में टूटा शादी का बंधन, फैमिली कोर्ट ने तलाक की अर्जी को दी मंजूरी रतलाम में एग्रीमेंट वाली शादी का खौफनाक अंत: 3rd फ्लोर से रस्सी के सहारे भाग रही थी 23 साल की दुल्हन... छतरपुर में हॉस्टल की बड़ी लापरवाही! छत फांदकर एक साथ भागे 3 छात्र; मचा हड़कंप, परिजनों के उड़े होश गोरखपुर में दिल दहला देने वाली घटना, बहन से छेड़छाड़ का विरोध करने पर 9 वर्षीय मासूम की पीट-पीटकर हत... Vपप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा: चाकू लेकर पहुंचा युवक, समर्थकों ने दबोचा; सांसद बोले— 'म... Solar Eclipse 2027: 75 साल बाद सऊदी अरब में दिखेगा पूर्ण सूर्य ग्रहण, 21वीं सदी की सबसे बड़ी खगोलीय ...

जिंदा सांप लेकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गई महिला पार्षद, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला

27

मुलताई। मध्य प्रदेश के मुलताई में नगर पालिका कार्यालय में उस समय हड़कंप मच गया, जब कांग्रेस पार्षद निर्मला ऊबनारे शुक्रवार को वार्ड में मिले एक जिंदा सांप को डिब्बे में रखकर नगर पालिका कार्यालय पहुंच गईं। ताप्ती वार्ड में शिल्पा शर्मा के घर में सांप निकला था।

इसके बाद पार्षद निर्मला मौके पर पहुंची और उन्होंने सांप को डिब्बे में बंद कर दिया। इसके बाद निर्मला वार्ड की अन्य महिलाओं के साथ एसडीएम कार्यालय पहुंच गईं, लेकिन यहां पर कोई अधिकारी नहीं थे।

जिसके बाद पार्षद नगर पालिका कार्यालय पहुंची और यहां पर उन्होंने विरोध जताया। पार्षद का कहना था कि ताप्ती वार्ड में साफ – सफाई नहीं होती। इसलिए यहां पर जहरीले जीव जंतु निकल रहे हैं, इससे लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर पालिका की लापरवाही पर नाराजगी जताई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.